CricketIndia

टेनिस कोर्ट पर लौटेंगे रोजर फेडरर, न्यूयॉर्क एग्जीबिशन मैच के साथ US Open में ग्रैंड वापसी को तैयार

Roger Federer Return: टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर इस साल यूएस ओपन में वापसी करेंगे। फ्लशिंग मीडोज में खेलने के 7 साल बाद, आयोजकों ने घोषणा की है कि यह स्विस खिलाड़ी न्यूयॉर्क में एक एग्जीबिशन इवेंट में मुख्य आकर्षण होंगे। 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन 25 अगस्त को ‘रोजर फेडरर: एन आइकन रिटर्न्स टू न्यूयॉर्क’ इवेंट का हिस्सा बनेंगे। टेनिस के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक उस टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं, जिसमें उन्हें अपने करियर के कई बेहतरीन अनुभव मिले थे।

टेनिस कोर्ट पर लौटेंगे रोजर फेडरर, न्यूयॉर्क एग्जीबिशन मैच के साथ US Open में ग्रैंड वापसी को तैयार
टेनिस कोर्ट पर लौटेंगे रोजर फेडरर, न्यूयॉर्क एग्जीबिशन मैच के साथ US Open में ग्रैंड वापसी को तैयार

साल 2022 में लिया था संन्यास

फेडरर ने 24 साल के शानदार करियर के बाद साल 2022 में टेनिस से संन्यास ले लिया था। वह लगातार पांच बार यूएस ओपन मेंस सिंगल्स खिताब जीतने वाले एकमात्र पुरुष खिलाड़ी हैं। उम्मीद है कि उनका यह इवेंट इस साल के कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में से एक होगा।

US Open हमेशा मेले लिए खास रोजर फेडरर

खबर सामने आने के बाद फेडरर ने न्यूयॉर्क मेजर के साथ अपने जुड़ाव के बारे में कुछ भावुक बातें कहीं। उन्होंने कहा, “यूएस ओपन हमेशा मेरे लिए सबसे खास टूर्नामेंट्स में से एक रहा है। मेरे करियर के कई यादगार पल न्यूयॉर्क में ही बीते हैं, और आर्थर ऐश स्टेडियम मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैंने उस माहौल का हिस्सा बनने और हर साल फैंस द्वारा लाई जाने वाली अद्भुत ऊर्जा को महसूस करने की कमी महसूस की है।”

उनके साथ कई अन्य अमेरिकी दिग्गज भी शामिल होंगे, जैसे पूर्व चैंपियन एंडी रॉडिक, 8 बार के मेजर विजेता आंद्रे अगासी और 7 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जॉन मैकेनरो। न्यूयॉर्क में उनकी यह वापसी 2021 में यूएस ओपन खिताब जीतने की आखिरी कोशिश के ठीक एक साल बाद हो रही है, जो उनका आखिरी आधिकारिक मेजर टूर्नामेंट था, जहां उन्हें ह्यूबर्ट हरकाज ने सीधे सेटों में हराया था। उनकी यह वापसी ‘इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम क्लास ऑफ 2024’ में शामिल किए जाने के कुछ समय बाद हो रही है।

फेडरर ने 20 जीते और 103 टूर खिताबों के साथ अपने शानदार करियर का समापन 2022 में लंदन में लेवर कप में किया। वे 2004 से 2008 तक लगातार 5 बार यूएस ओपन खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

IANS इनपुट 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply