BusinessIndiaTrending

HDFC बैंक ने दिया बड़ा झटका! ब्याज दरों में किया इजाफा, महंगी होगी घर और कार की EMI

भले ही देश के सेंट्रल बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में कोई बदलाव ना किया हो, लेकिन अपने अनुमान से इस बात के संकेत दे दिए हैं कि आने वाले दिनों में महंगाई में और इजाफा होने वाला है. यही कारण है कि अब बैंकों की ओर से अपनी ब्याज दरों में इजाफा करना शुरू कर दिया है. देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक अपनी एमसीएलआर दरों में इजाफा कर दिया है. जिसके बाद बैंक से जुड़े कस्टमर्स की होम और कार लोन की ईएमआई में इजाफा हो जाएगा. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में बाकी बैंकों की ओर से भी इजाफा देखने को मिल सकता है. मौजूदा समय में आरबीआई का रेपो रेट 5.25 फीसदी है. सेंट्रल बैंक की एमपीसी ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर एचडीएफसी बैंक की ओर से किस तरह का ऐलान किया है.

HDFC बैंक ने दिया बड़ा झटका! ब्याज दरों में किया इजाफा, महंगी होगी घर और कार की EMI
HDFC बैंक ने दिया बड़ा झटका! ब्याज दरों में किया इजाफा, महंगी होगी घर और कार की EMI

10 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा

प्राइवेट सेक्टर के बैंक, HDFC बैंक ने 8 जून, 2026 से अलगअलग अवधि के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्सबेस्ड लेंडिंग रेट में 10 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की है. सबसे ज्यादा 10 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी दो साल की मैच्योरिटी वाले लोन के लिए की गई है, जिससे इनकी दर पहले के 8.45% से बढ़कर 8.55% हो गई है. HDFC बैंक की वेबसाइट पर मौजूद डेटा के अनुसार, बेंचमार्क एकसाल के MCLR को 5 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाकर 8.40 फीसदी कर दिया गया है. एकसाल की इस दर का इस्तेमाल ज़्यादातर कंज्यूमर लोन, जैसे ऑटो, पर्सनल और होम लोन की दरें तय करने के लिए किया जाता है.

इनमें भी किया इजाफा

ओवरनाइट, तीनमहीने, छहमहीने और तीनसाल की अवधि वाले MCLR को 5 बेसिस पॉइंट्स बढ़ाकर क्रमशः 8.10%, 8.20%, 8.35% और 8.65% कर दिया गया है. MCLR में बढ़ोतरी का यह फ़ैसला रिज़र्व बैंक द्वारा शुक्रवार को लगातार दूसरी बार ब्याज दरों को जस का तस रखने के कुछ दिनों बाद आया है. रिज़र्व बैंक ने यह फ़ैसला ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया संकट के कारण सप्लाई में आ रही रुकावटों के असर को ध्यान में रखते हुए लिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply