
मध्य प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, एम पी के गुना ज़िले में तैनात महिला कॉन्स्टेबल निशा शर्मा ने 9 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद इनकी आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 32 साल की निशा पुलिस लाइन्स स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटकी हुई पाई गईं. जी हाँ! इतना ही नहीं बल्कि वहां से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला, जिसकी वजह से उसकी मौत की वजह नहीं पता चल पाई है. वहीँ पुलिस इस जांच में लगी है कि ये आत्महत्या है या फिर किसी की साजिश. लेकिन आज हम आपको निशा के बारे में कुछ ऐसी बाते बताने वाले हैं जिन्हे जानने के बाद कई सवाल और खड़े होने वाले हैं.
जेंडर बदलवाने वाली थीं निशा
बता दें कि निशा शर्मा 2016 बैच की कॉन्स्टेबल थीं और अभी गुना कोतवाली पुलिस स्टेशन में तैनात थीं. जानकारी के मुताबिक, निशा ने जेंडर ट्रांज़िशन के लिए विभाग में एक आवेदन भी दिया था. वहीं, एसपी हितिका वासल ने इस बात की जानकारी दी कि उन्हें निशा शर्मा की जेंडर ट्रांज़िशन का आवेदन दिए जाने की जानकारी उनके पद संभालने से पहले ही मिल गई थी. इस मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा रही है और इस चरण में किसी भी नतीजे पर पहुँचना जल्दबाजी होगी.
शादी का दबाव बना रहा था परिवार
इस मामले को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि निशा शर्मा अपने अलग तरह के लाइफस्टाइल और व्यक्तित्व के लिए काफी चर्चाओं में रहती थीं. उनके बॉय-कट हेयरस्टाइल, हाथों पर बने टैटू और बुलेट मोटरसाइकिल चलाने के शौक ने उन्हें काफी मशहूर कर दिया था और वो बाकी लड़कियों से काफी अलग भी दिखती थीं. वहीँ उनके करीबी लोगों का कहना है कि उनके रहने का तरीका और और उनका व्यवहार पारंपरिक सामाजिक मानदंडों से काफी अलग था. जिसके चलते यह भी चर्चा है कि उनका परिवार उनकी शादी करवाना चाहता था, जबकि निशा उस समय शादी के पक्ष में नहीं थीं. हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इन अटकलों की पुष्टि नहीं की है.
परिवार से मिलने के बाद उठाया कदम
इस बात की जानकारी मिली है कि घटना से पहले निशा दो दिन की छुट्टी लेकर अपने घर गई थीं. परिवार से मिलने के बाद, वो सोमवार को गुना लौटीं. उनके पिता अशोक शर्मा ने बताया कि लौटने के बाद निशा ने परिवार से फोन पर ठीक तरह से बातचीत की थी. उन्होंने बताया था कि वो सुरक्षित गुना पहुँच गई हैं और परिवार से चिंता न करने को कहा था.



