
बिहार के मधेपुरा जिले के 6 वर्षीय छात्र आनंद प्रेम की हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. 7 जून को आनंद प्रेम का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके लिए एफएसएल टीम की मदद भी ली गई. जांच में मामला हत्या का निकला. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हत्यारोपी अंकित कुमार के उसके हॉस्टल संचालक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे. वारदात वाली रात 6 वर्षीय आनंद प्रेम ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके चलते बच्चा शोर मचाने लगा. इससे अंकित बुरी तरह डर गया. अंकित ने आननफानन में उसे चुप कराने के लिए उसका मुंह और नाक दबा दी. इसके चलते 6 वर्षीय बच्चे आनंद प्रेम की मौत हो गई.
पूरा मामला मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र का है. आनंद प्रेम जेडी पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहता था. बच्चे ने रात को अंकित को हॉस्टल संचालक की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते देख लिया, इसीलिए उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी अंकित ने इसे आत्महत्या दिखाने के लिए लाश को रस्सी से लटका दिया गया. 6 वर्षीय आनंद प्रेम की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया था. मामला संवेदनशील होने चलते पुलिस ने बारीकी से जांच की तो खुलासा हैरान कर देने वाला हुआ.
इस पूरे मामले पर ट्रैफिक डीएसपी ने मीडिया को बताया कि शक के आधार पर जांच के दौरान आरोपी अंकित कुमार को पकड़ा गया. इसके बाद सख्ती से पूछताछ में खुलासा किया कि उसके हॉस्टल संचालक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे. वह कई महीनों से उससे मिल रहा था. रात को इसलिए कि ज्यादातर लोग सोए होते थे. घटना वाली रात ही वह हॉस्टल संचालक की पत्नी के साथ संबंध बनाने के लिए गया. इस दौरान मासूम आनंद प्रेम ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. इसके बाद बच्चा शोर मचाने लगा, जिसके बाद उसे चुप कराने के लिए उसका मुंह और नाक दबा दिया गया.
आत्महत्या दिखाने की कोशिश
वारदात के बाद आरोपी अंकित ने हॉस्टल संचालक की पत्नी के साथ मिलकर हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश रची. अंकित ने हॉस्टल संचालक की पत्नी के साथ मिलकर आनंद प्रेम के शव को रस्सी के सहारे लटकाकर पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. वैज्ञानिक जांच और पूछताछ में पूरी सच्चाई सामने आ गई. इसके बाद मधेपुरा पुलिस ने आरोपी अंकित कुमार और हॉस्टल संचालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.



