CrimeIndiaTrending

तुम्हें बड़ा खिलाड़ी बनाऊंगा…” इसी झांसे में फंसाकर 3 साल तक नाबालिग से करता रहा रेप, दूरी बनाने पर दी ये धमकी…

तुम्हें बड़ा खिलाड़ी बनाऊंगा…” इसी झांसे में फंसाकर 3 साल तक नाबालिग से करता रहा रेप, दूरी बनाने पर दी ये धमकी…

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में एक निजी फुटबॉल कोच पर 17 वर्षीय खिलाड़ी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत के अनुसार आरोपी ने फुटबॉल में करियर बनाने का सपना दिखाकर उसका भरोसा जीता और फिर उसका शोषण किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने POCSO एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Football coach arrested: महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में निजी फुटबॉल कोच पर 17 वर्षीय खिलाड़ी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत के आधार पर पुलिस ने POCSO एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फुटबॉल दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल माना जाता है और इन दिनों फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर उत्साह भी चरम पर है. लेकिन इसी खेल से जुड़ी एक घटना ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में सनसनी फैला दी है. वसई इलाके में फुटबॉल खिलाड़ी बनने का सपना देख रही एक नाबालिग लड़की ने अपने ही कोच पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

2023 में ट्रेनिंग के लिए पहुंची थी खिलाड़ी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिजीत मेंडल ;36द्ध के रूप में हुई हैए जो वसई में एक निजी फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर संचालित करता है. शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता वर्ष 2023 में फुटबॉल प्रशिक्षण लेने के लिए उसके सेंटर में आई थी. इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा. शिकायत के मुताबिक आरोपी कोच ने लड़की को फुटबॉल में बेहतर अवसर दिलाने और सफल करियर बनाने का भरोसा दिया. आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाकर कोच तीन साल तक नाबालिग के साथ रेप करता रहा. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके वीडियो और तस्वीरें भी रिकॉर्ड कीं.

दूरी बनाने पर दी धमकी

शिकायत में कहा गया है कि कुछ समय बाद लड़की ने आरोपी से मिलना-जुलना कम कर दिया. इसके बाद आरोपी ने प्राइवेट वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाने की कोशिश की. इस वजह से पीड़िता मानसिक तनाव में रहने लगी. लगातार बढ़ती परेशानी के बाद लड़की ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई. इसके बाद परिवार के साथ मानिकपुर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिक जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया.

POCSO एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. मामले में यौन शोषण, धमकी और अन्य संबंधित आरोपों की जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल वह हिरासत में है. जांच एजेंसियां मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply