BiharCrimeIndiaTrending

5 युवकों ने युवती को दिया नशीला पदार्थ, फिर जंगल में ले जाकर की दरिंदगी, FIR दर्ज…

5 युवकों ने युवती को दिया नशीला पदार्थ, फिर जंगल में ले जाकर की दरिंदगी, FIR दर्ज…

मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक युवक ने युवती को नशीला पदार्थ देकर जंगल में लेकर गया. वहां उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Uttar Pradesh News: मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता के घरवालों का कहना है कि आरोपी दूसरे समुदाय के थे और उन्होंने पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR भी दर्ज कराई है. 

जानकारी के अनुसार पहले युवती को कोई नशीला पदार्थ सुंघाया गया और उसके बाद जंगल में ले जाकर 5 लोगों ने मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.

क्या है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार, पिछले शनिवार को पीड़िता किसी काम से खेत पर गई थी. जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता होने लगी और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. तलाश के दौरान जब घरवाले जंगल की तरफ पहुंचे तो पीड़िता वहां बदहवास हालत में मिली. परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. देर रात सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को समझते हुए रातभर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीओ सदर ने बताया कि अपराध के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और पुलिस प्रशासन पर भी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का दबाव बढ़ गया है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply