
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री दीपक जोशी और उनकी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने पूर्व पत्नियों के खिलाफ शाहपुरा थाना और साइबर क्राइम शाखा में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि उनकी पूर्व पत्नियां व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक के जरिए दीपक जोशी की छवि धूमिल कर रही हैं।
आपको बता दें दीपक जोशी और उनकी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने शाहपुरा थाने और सायबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि दीपक जोशी की पूर्व पत्नियां शिखा मिश्रा और पूर्व पत्नी नम्रता जोशी मूंगफली दीपक जोशी नाम का ग्रुप संचालित करती हैं। इसमें अलग अलग तरह के संबोधनों जैसे छोटी मूंगफली और बिना दाँत का बुड्ढा, शब्द से पूर्व मंत्री की छवि धूमिल हो रही है।
फोटो की मार्किंग कर वायरल करने के आरोप
आपको बता दें पूर्व पत्नी पर आरोप है कि वे व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए फोटो की मार्किंग कर फोटो वायरल करने की धमकी दे रही है। इसे लेकर ही पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने शाहपुरा थाने में शिकायत की है। जिसमें शिखा मिश्रा और पूर्व पत्नी नम्रता जोशी पर उन्हें बदनाम करने और चरित्र हरण की कोशिश की जा रही है।
दोनों पत्नी होने का दावा करती हैं
आपको बता दें इस मामले में दीपक जोशी की तीसरी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना ने भी शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि दोनों महिलाएं खुद को दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा करती हैं। जानकारी के अनुसार दीपक जोशी ने शाहपुरा थाने ने टीआई से इसकी शिकायत की है।
साइबर एक्ट के तहत हो कार्रवाई
इस मामले में दीपक जोशी और उनकी पत्नी पल्लवी राज सक्सेना की मांग है कि आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं और सायबर एक्ट की धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई हो।
क्या कहना है पुलिस का
शाहपुरा टीआई संतोष सिंह मरकाम के अनुसार इस संबंध में 15 जून की रात शिकायत दर्ज की गई है। मामले में जांच जारी है। जांच के बाद जो भी सामने आएगा उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई संबधित के खिलाफ की जाएगी।
बीते साल पल्लवी सक्सेना से की थी शादी
आपको बता दें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बीते साल दिसंबर में 45 वर्षीय पल्लवी सक्सेना के साथ शादी की थी। इस दौरान भी दो अन्य महिलाओं ने खुद को दीपक जोशी की पत्नी बताकर विवाद खड़ा किया था।



