CrimeIndiaTrending

प्रोफेसर पर गंभीर आरोप: छात्रा को दिया आपत्तिजनक ऑफर, फोन की जांच में खुला बड़ा राज..

प्रोफेसर पर गंभीर आरोप: छात्रा को दिया आपत्तिजनक ऑफर, फोन की जांच में खुला बड़ा राज..

 ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के भरतपुर थाना इलाके में छात्रा के साथ घिनौनी करतूत के मामले में एक पशु चिकित्सा प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि पशु चिकित्सा प्रोफेसर ने छात्रा का यौन उत्पीड़न किया. इसके बाद विरोध करने पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं. छात्रा का उत्पीड़न करने के दौरान प्रोफेसर ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए. इसके बाद ब्लैकमेल करने की धमकी देने लगा. आरोपी शु चिकित्सा प्रोफेसर की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी अजीत कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. भुवनेश्वर के एक वेटरनरी कॉलेज में अजीत कुमार गुप्ता लंबे समय से पढ़ा रहा था. यहां पर छात्रा से उसकी मुलाकात हुई और झांसे में लेकर उसका यौन शोषण किया. 

उधर, पुलिस ने पीड़िता का बयान अदालत में दर्ज करा दिया है. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले भी किसी अन्य छात्रा के साथ इस तरह की हरकत की है.

प्रोफेसर ने कर दी हदें पार

आरोप है कि प्रोफेसर ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दी थीं. वह खुलेआम लड़की को धमकी देता था. आरोपी ने सबसे पहले कॉलेज के लेक्चर हॉल के अंदर ही छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद वह लगातार उसका पीछा करने लगा. इसके बाद वह अनचाहे मैसेज भेजकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा. पीड़ित छात्रा द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह उससे शारीरिक संबंध बनाने और उसके बदले में लाभ देने का ऑफर देने लगा. 

वहीं  प्रोफेसर की इन हरकतों का छात्रा ने कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने बदला लेने की नीयत से उसकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की. इसके बाद प्रोफेसर ने छात्रा की मॉर्फ्ड (फर्जी और अश्लील) तस्वीरें बनाईं. प्रोफेसर ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया. आखिरकार परेशान पीड़िता ने भरतपुर पुलिस स्टेशन में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रोफेसर अजीत कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply