CrimeIndiaTrending

त्रिलोकपुरी में बुजुर्ग महिला से हैवानियत, बेरहमी से पीटा, फिर किया घिनौना काम, सीसीटीवी फुटेज वायरल…

त्रिलोकपुरी में बुजुर्ग महिला से हैवानियत, बेरहमी से पीटा, फिर किया घिनौना काम, सीसीटीवी फुटेज वायरल…

 दिल्ली के त्रिलोकपुरी से इंसानियत को शर्मसार कर देना वाला मामला सामने आया है, जहां एक मानसिक रूप से दिव्यांग और बेघर महिला को न केवल बेरहमी से पीटा गया बल्कि उसके साथ घिनौनी हरकत के साथ-साथ शारीरिक शोषण भी किया गया. इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

शुरुआती जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने इस मामले में यौन उत्पीड़न यानी सेक्सुअल असॉल्ट और छेड़छाड़ की गंभीर धाराएं भी जोड़ी हैं. पुलिस ने पहले भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110 यानी गैर इरादतन हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया था.

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जुटाए. वहीं सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की गई.

इसके बाद दिल्ली पुलिस की कई टीमों ने आरोपी को दबोचने के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और महज 48 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया.

गवाही देने की स्थिति में नहीं है पीड़िता

जानकारी के मुताबिक 12 जून की सुबह एक रिक्शा चालक की ओर पीसीआर कॉल पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, तब तक घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था. पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण अपने साथ हुई इस हैवानियत की गवाही या बयान स्पष्ट रूप से देने की स्थिति में नहीं है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की उम्र लगभग 25 साल है और वह नशे का आदी बताया जा रहा है. आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं.

लोगों से भोजन मांगकर करती है गुजारा

स्थानीय लोगों के अनुसार महिला सालों से त्रिलोकपुरी की गलियों में घूमकर लोगों से भोजन मांगकर अपना गुजारा करती है और अक्सर सड़क किनारे रात बिताती है. फिलहाल महिला का इलाज जारी है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply