DharamIndia

Samudrik Shastra: आपकी Sleep Position में छिपा है Future का संकेत, सामुद्रिक शास्त्र से जानें अपना भाग्य

सोना हमारी लाइफस्टाइल का एक जरूरी हिस्सा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जिस भी अवस्था में गहरी नींद लेते हैं, वह आपके अवचेतन मन का आईना होता है। सामुद्रिक शास्त्र में माना गया है कि आपकी ‘स्लीप पोजीशन’ सिर्फ आराम के लिए नहीं बल्कि आपके स्वभाव, व्यवहार और स्वास्थ्य के बारे में काफी कुछ बताता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपकी ‘स्लीप पोजिशन’ में भविष्य के क्या संकेत छिपे होते हैं।

हाथपैर मोड़कर सोना

Samudrik Shastra: आपकी Sleep Position में छिपा है Future का संकेत, सामुद्रिक शास्त्र से जानें अपना भाग्य
अगर आप हाथपैरों को मोड़कर या फिर बच्चे की तरह सिमटकर सोते हैं। तो इसको भ्रूण मुद्रा कहा जाता है। यह सोने वाली सबसे आम पोजिशन मानी गई है। यह लोग बाहर से दिखने में सख्त और अंदर से संवेदनशील और भावुक होते हैं। यह लोग सुरक्षित भविष्य की तलाश में रहते हैं।

 

करवट लेकर सोना

अगर कोई व्यक्ति एक ओर करवट लेकर सोता है। तो सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसे जातक सामाजिक, मिलनसार और भरोसेमंद होते हैं। यह लोग जल्दी दूसरों पर भरोसा कर लेते हैं। लेकिन कभीकभी धोखा खाने की भी संभावना रहती है। सेहत की दृष्टि से इसको एक अच्छी पोजीशन माना जाता है।

जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

बता दें कि जो लोग तकिए को बाहों में भरकर पेट के बल सोते हैं। ऐसे लोगों को साहसी स्वभाव का माना जाता है। ऐसे जातकों को अपनी जिंदगी में कंट्रोल पसंद होता है और यह व्यवस्थित तरीके से रहना पसंद करते हैं। इन लोगों को अपनी आलोचना सुनना पसंद नहीं होता है।
वहीं अगर कोई व्यक्ति एकदम सीधे पीठ के बल लेटकर सोता है। तो ऐसे व्यक्ति को शांत, आत्मविश्वासी और अनुशासित व्यक्तित्व वाला माना जाता है। यह लोग फालतू की बातों में अपना समय नहीं गंवाते हैं। इनको खुद से और दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीदें होती हैं।

सहारा लेकर सोना

अगर कोई व्यक्ति सोने के दौरान किसी चीज का सहारा लेकर या फिर तकिए को गले लगाकर सोते हैं। वह लोग भावनात्मक रिश्तों को अधिक महत्व देते हैं। वहीं ऐसे लोग दिल के भोले और साफ होते हैं। यह जातक जीवन में दूसरों का सहारा ढूंढते हैं और एक सच्चे साथी या दोस्त की तलाश में रहते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply