Kanpur Crime News Update: कानपुर के कल्याणपुर मे दंबगो ने मामूली बात पर हैदराबाद से घर मां को देखने आये युवक को गोली मार दी। घटना के बाद से इलाके मे हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को पास के निजी हॉस्पिटल मे उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

कैंसर से पीड़ित मां को देखने घर आया था युवक
बता दें कि कल्याणपुर क्षेत्र के आवास विकास तीन निवासी रविंद्र सिंह पुलिस विभाग मे दरोगा पद पर तैनात थे। उनके परिवार मे पत्नी, बड़ा बेटा संदीप सिंह और छोटा बेटा प्रदीप सिंह है। वह करीब सात साल पहले पुलिस विभाग से रिटायर्ड हुए थे। बड़ा बेटा ओला कम्पनी में गाड़िया चलवाता है। छोटा बेटा प्रदीप हैदराबाद मे रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।
बड़े भाई संदीप ने बताया कि छोटा भाई प्रदीप बीते मंगलवार को दोपहर मे हैदराबाद से घर आया था। उसके बाद देर रात को घर के पास बने गजानन पार्क के पास पड़ोस के कुछ लड़कों ने उसे फोन कर बुलाया और उसको साथ मे बैठाकर शराब पिलाई उसके बाद किसी बात को लेकर प्रदीप का लड़को से विवाद हो गया। इस दौरान कुछ युवकों ने पहले लात घूंसो और बेल्टो से पीटा उसके बाद जान से मारने की नीयत से उसपर फायर कर दिया।
भागने के दौरान पहली गोली मिस हो गई। वहीं दूसरी गोली प्रदीप के पेट मे लग गई। जिसके बाद गोली मारकर दो युवक वहां से भाग निकले। उसके दोस्तों ने उसे उपचार के लिए पास के निजी हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने की बात कहते हुए रीजेंसी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। वहीं रीजेंसी हॉस्पिटल पहुंचने के बाद प्रदीप के दोस्तों ने घटना की जानकारी भाई संदीप को दी।
जानकारी मिलते ही वह हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई। संदीप ने तत्काल घटना की जानकारी 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन रहने वाले स्थानीय लोगों ने घटना से इनकार कर दिया।
गुरुवार दोपहर को संदीप ने लिखित तहरीर मे देते हुए कार्रवाई की मांग की। वही रीजेंसी हॉस्पिटल का बिल भरने के बाद युवक के परिजनों ने कल्याणपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
होली मे हुए विवाद का लिया बदला
घायल युवक के भाई संदीप ने बताया कि होली वाले दिन प्रदीप के दोस्तों का आरोपियों से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसके बाद प्रदीप ने आरोपियों के खिलाफ गवाही दी थी। तभी से आरोपियों ने उनके भाई से दुश्मनी मान ली थी। जिसके चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
डीसीपी का बयान
एस एम क़ासिम आबिदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही घायल से पूछताछ की गई है। उसने कई आरोपियों के नाम बताये है पुरानी रंजिश को लेकर विवाद की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।



