India

UP: श्री राम मंदिर के बाद अब कृष्ण जन्मस्थान के दान पर विवाद, CBI जांच की मांग करने वाले बाबा पर केस, सेवा संस्थान का आरोप-बाबा ने संस्थान की छवि धूमिल करने की कोशिश की

Mathura Daan CBI Investigation Demand: उत्तर प्रदेश में एक दिन पहले श्री कृष्ण जन्मस्थान में चढ़ावे की सीबीआई जांच की मांग करने वाले फलाहारी बाबा पर ही उल्टा धोखाधड़ी, उगाही और संस्था को बदनाम करने की सजिश का आरोप है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। आपको बता दें एक दिन पहले ही हिंदूवादी नेता दिनेश फलाहारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से पत्र लिखकर इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की अपील की थी। 

UP: श्री राम मंदिर के बाद अब कृष्ण जन्मस्थान के दान पर विवाद, CBI जांच की मांग करने वाले बाबा पर केस, सेवा संस्थान का आरोप-बाबा ने संस्थान की छवि धूमिल करने की कोशिश की

एक दिन बाद गहराया विवाद 

आपको बता दें बीते दिन सेवा संस्थान ने हिंदूवादी नेता दिनेश फलाहारी महाराज ने श्री कृष्ण जन्मस्थान में प्राप्त होने वाले चढ़ावे में चांदी की चोरी की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए अपने खून से एक पत्र सीएम योगी को लिखा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि श्री कृष्ण जन्मस्थान परिसर में पिछले कई वर्षों से लगातार चांदी की चोरी की घटनाएं होती रही हैं, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। 

श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने दर्ज कराई शिकायत

फलाहारी बाबा की ​इस शिकायत के बाद अब श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान ने गोविंद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उनपर धोखाधड़ी, उगाही और संस्थान की छवि धूमिल करने की कोशिश करने के आरोप लगाए हैं। 

‘हमारे ट्रस्ट से मिलता ट्रस्ट बनाया’
 
श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के उप प्रबंधक अनुराग पाठक ने गोविंद नगर थाने में दर्ज शिकायत में कहा है कि दिनेश शर्मा, जिन्हें दिनेश फलाहारी महाराज और फलाहारी बाबा के नाम से भी जाना जाता है, वे धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों में शामिल रह चुके हैं। शिकायत में ये भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने “श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास” नाम से ही एक ट्रस्ट बनाया है। जिसका नाम जन्मस्थान से जुड़े पंजीकृत ट्रस्टों से बहुत हद तक मिलताजुलता है। इससे भक्तों और दानदाताओं के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होने की आशंका बनी रहती है। 

संस्था का आरोप बदनाम करने की धमकी देकर बाबा ने की 20 लाख की उगाही

शिकायत में ये भी दावा किया गया है कि संस्थान के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज कराने और सोशल मीडिया तथा मीडिया के माध्यम से बदनाम करने की धमकी देकर फलाहारी बाबा ने 20 लाख रुपये की उगाही करने की कोशिश की। अनुराग पाठक का कहना है कि जब संस्थान ने इन मांगों को स्वीकार नहीं किया तो उनके खिलाफ सार्वजनिक रूप से आरोप लगाए जाने लगे। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply