UP PRD Soilder State Govt Status : उत्तर प्रदेश सरकार ने पीआरडी जवानों को बड़ी राहत देते हुए राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें इससे उत्तर प्रदेश में अब प्रांतीय रक्षक दल के 45 हजार जवानों का फायदा मिलेगा। आपको बता दें युवा कल्याण एवं खेल विभाग को आधिकारिक तौर पर सरकारी सेवा व्यवस्था में शामिल कर लिया गया है, जिससे जवानों को अब राज्य कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं और सम्मान का लाभ मिलेगा। इस ऐतिहासिक फैसले से पीआरडी जवानों को नौकरी में बड़ा स्थायित्व और नियमित लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है।

प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में निभाते हैं अहम जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश का प्रांतीय रक्षक दल प्रदेश की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। चुनावी ड्यूटी से लेकर धार्मिक आयोजनों, त्योहारों, आपदा प्रबंधन, कानूनव्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के सफल संचालन तक पीआरडी जवान लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों तक उनकी तैनाती की जाती है और वे पुलिस व प्रशासन के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हालांकि, लंबे समय से उनकी सेवा स्थिति, अधिकारों और सुविधाओं को लेकर विभिन्न स्तरों पर मांगें उठती रही हैं। ऐसे में सरकार का यह फैसला पीआरडी जवानों के लिए नई उम्मीद और सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें :



