IndiaUttar Pradesh

Ram Mandir Donation Controversy: सबूत हैं, फिर गिरफ्तारी क्यों नहीं? राम मंदिर चंदा मामले में संजय सिंह ने की कार्रवाई की मांग

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर प्रदेश के साथ ही देश में सियासत तेज है. इस कड़ी में आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर और सांसद संजय सिंह ने जन्मभूमि थाना अध्यक्ष को राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अन्य के खिलाफ नामजद तहरीर देकर तत्काल FIR दर्ज करने व गिरफ्तारी की मांग की है. संजय सिंह ने चंपत राय और सहयोगियों पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप लगाया है. साथ ही चंदे के गबन और वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग की है. इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी पर राम मंदिर फंड के दुरुपयोग का आरोप भी लगाया है.

Ram Mandir Donation Controversy: सबूत हैं, फिर गिरफ्तारी क्यों नहीं? राम मंदिर चंदा मामले में संजय सिंह ने की कार्रवाई की मांग

संजय सिंह ने कहा कि इस घोटाले में सारे नाम, तथ्य और पुख्ता प्रमाण सामने आ चुके हैं. यहां तक कि CCTV फुटेज और हिरासत में लिए गए लोगों के बयान भी दर्ज हो चुके हैं और चोरी किए गए माल की बरामदगी भी हो चुकी है. बावजूद इसके प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इतने सारे सबूत होने के बाद भी चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल और टिन्नू जैसे नामजद लोगों को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? उन्हें जेल क्यों नहीं भेजा गया?

‘चंदा चोरी के इस महाघोटाले से पूरा देश हैरान’

गुरुवार को सूबे की राजधानी लखनऊ में आयोजित पत्रकार वार्ता में आप नेता संजय सिंह ने कहा कि चंदा चोरी के इस महाघोटाले से पूरा देश हैरान है. इस मामले में भाजपा सरकार और उनकी जांच एजेंसियों का पूरा संरक्षण प्राप्त है. उन्होंने जांच एजेंसियों पर भी निशाना साधा. सिंह ने कहा, देश में एक ‘ईडी पार्टी’ काम कर रही है, जो विपक्ष के हर छोटेबड़े मामले में ईडी और सीबीआई भेज देती है लेकिन भगवान राम के दान पात्र से सैकड़ों करोड़ रुपये की चोरी पर उसकी जुबान बंद है.

संजय सिंह का सरकार पर गंभीर आरोप

इसके अलावा एक पोस्ट में उन्होंने लिखा,जब मैं कहता हूं ईडी पार्टी चंदा चोर है तो कुछ लोग मुझसे नाराज हो जाते हैं. अब जरा ध्यान से सुनिए, जब प्रभु श्रीराम के मंदिर में चंदा चोरी और जमीन खरीद के नाम पर घोटाला चल रहा था, उस वक्त 2020 से 2024 तक मोदी का सबसे करीबी ज्ञानेश कुमार ट्रस्ट का सदस्य था.

उन्होंने कहा, इनका काम प्रशासनिक समन्वय, सरकारी प्रक्रियाओं, सुरक्षा, भूमि, विकास और अन्य सरकारी मामलों में ट्रस्ट की सहायता करना होता था लेकिन ये तो चंपत राय के साथ मिलकर प्रभु श्रीराम का मंदिर लूटने में जुटे थे. जांच इसकी भी होनी चाहिए कि ईडी पार्टी ने कितना पैसा लूटा. महमूद गजनवी ने सोमनाथ का मंदिर लूटा. ईडी पार्टी ने प्रभु श्रीराम का मंदिर लूटा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply