India

चावल बनेंगे खिले-खिले, चिपचिपी नहीं होगी भिंडी…कुकिंग से जुड़े 6 हैक्स करें फॉलो

कुकर में दाल बनाते वक्त अक्सर पानी बाहर आ जाता है तो सिंपल सा तरीका है कि आप इसे कुक करते वक्त 1 छोटा चम्मच तेल या घी डाल दें. इसके अलावा कुकर में एक छोटी सी स्टील की कटोरी या चम्मच डाल देने से भी दाल ऊपर की तरफ नहीं आती है और कुकर से बाहर नहीं निकलती. दरअसल इससे झाग टकराकर नीचे बैठ जाते हैं.

चावल बनेंगे खिले-खिले, चिपचिपी नहीं होगी भिंडी…कुकिंग से जुड़े 6 हैक्स करें फॉलो

आप हरी मटर से लेकर पालक तक कोई भी हरी सब्जी उबालते हैं और उसके बाद उसका रंग डार्क होने लगता है तो इससे बचने के लिए उबालते वक्त उसमें 1 छोटी चम्मच चीनी डाल दें. इसके अलावा जैसे ही ये सब्जियां उबल जाएं तो तुरंत निकालकर ठंडे पानी में डाल दें.

चावलों को अगर खिलाखिला बनाना है तो वैरायटी के हिसाब से नापकर ही उसमें पानी डालें. अगर आपको लग रहा है कि पानी ज्यादा हो गया है तो उबाल आने के दौरान कलछी की मदद से एक्स्ट्रा पानी निकाल दें. इस पानी को आटा में डालकर गूंथ लें. चावलों में थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें तो ये खिलेखिले बनेंगे. इसके अलावा आप बनने के दौरान एक छोटी चम्मच देसी घी भी डाल सकते हैं तो चावल चिपकते नहीं हैं.

किसी सब्जी में अगर नमक या फिर मिर्च ज्यादा हो गया है तो इसे बैलेंस करने के लिए आप आटे की लोई बनाकर सब्जी में डाल दें और एक उबाल लगा लें. इससे आटा एक्स्ट्रा मसालों को सोख लेता है. दूसरी ट्रिक है कि आप ब्रेड को पानी में भिगोकर इसमें मिला दें. भुने चना या काजूमूंगफली का पेस्ट भी नमकमिर्च को बैलेंस कर देता है. अगर सूखी सब्जी है तो आप उसमें बेसन भूनकर डाल सकते हैं या फिर नींबू का रस डाल दें.

भिंडी के अंदर से निकलने वाले जेल की वजह से कई बार ये बनाते वक्त चिपचिपी हो जाती है. इससे बचने के लिए भिंडी को धोने के बाद कपड़े से पोंछ लें और फिर इसके बाद काटे. दूसरा तरीका है कि आप थोड़ा सा बेसन भूनकर भिंडी में डाल दें. इससे भी इसमें चिपचिपापन कम आता है. थोड़ा सा नींबू का रस और अमचूर पाउडर इसकी नमी को कम करने में मदद करते हैं.

प्याज काटते वक्त आंखों से आंसू निकलने से परेशान रहते हैं तो सिंपल तरीका है कि प्याज को छील लें और ऊपरनीचे का हिस्सा काटकर हटा दें. इसके बाद कुछ देर के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें. अब प्याज को काटेंगे तो आंखों से आंसू नहीं आएंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply