
Deepak Kumar Sahu: झारखंड के दीपक कुमार साहू की कहानी सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. कैसे एक दोस्त के धोखे की वजह से दीपक कुमार साहू एक साइको किलर बन गया? आइए पूरी कहानी जानते हैं.
Deepak Kumar Sahu: झारखंड का दीपक कुमार साहू जो एक साइको किलर बन गया और उन्होंने अपने ही परिवार की हत्या कर दी. दरअसल, पूरा मामला 11 अप्रैल 2021 की रात को शुरू होता है. जब जमशेदपुर की टाटा कॉलोनी में घर नंबर 99 में एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया जाता है. जिसके आयोजनकर्ता टाटा के फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट में काम करने वाले दीपक कुमार थे. जिसने इस छोटी सी पार्टी में अपने दोस्तों और परिवार वालों को बुलाता है.
पार्टी के बाद दीपक की पत्नी वीणा और बेटियाम श्रावणी और शानवी सो गईं. सुबह 3 बजे दीपक उठा, उसने एक हथौड़ा लिया और वीणा के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई. इसके बाद उसने अफनी बेटियों के माथे को चूमा और फिर उसी तरह उनकी भी हत्या कर दी. खून से सने कपड़े धोने और नहाने के बाद वह प्रार्थना करने बैठ गया.
सुबह दोस्त को फोन कर लंच पर बुलाया
रात में अपनी ही पत्नी और बेटियों की हत्या करने के बाद दीपक सुबह 9 बजे अपने दोस्त रोशन को फोन करके लंच पर बुलाता है. लेकिन रोशन के आने से पहले ही श्रावणी और शानवी की ट्यूशन टीचर रिया घोष वहां पहुंच गईं. खून से लथपथ घर देखकर वह डर के मारे चीख पड़ीं. दीपक ने चाकू दिखाकर उन्हें चुप कराया और फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी. लेकिन उसका अपराध यही नहीं रुका. रिया की लाश को घसीटते समय उनके कपड़े उतर गए. दीपक ने एक पावर टैबलेट खाई और लाश के साथ कई बार रेप किया. इसके बाद उसने रिया की अधनंगी लाश को बेड-बॉक्स में डाल दिया और अगले मेहमानों के आने से पहले घर की सफाई कर दी.
बाल-बाल बचे रोशन और उनका परिवार
दोपहर 1 बजे रोशन अपनी पत्नी मोनी, बेटी आराध्या और साले अंकित के साथ वहां पहुंचे. दीपक ने उनका स्वागत तो किया, लेकिन अंकित को देखते ही उसके चेहरे के भाव बदल गए. बिना किसी चेतावनी के उसने हथौड़े से अंकित पर हमला कर दिया और फिर रोशन पर भी हमला किया. मोनी चीखते हुए बाहर भागी, जिससे पड़ोसियों का ध्यान उनकी ओर गया.
दीपक भी उनके पीछे बाहर आया और बोला कि मैंने गुस्से में उन पर हमला कर दिया. उन्हें अस्पताल ले जाओ, मैं भी पीछे-पीछे आता हूं. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही वह वहां से गायब हो गया. इसी बीच वीणा का भाई आंनद वहां पहुंचा और देखा कि पुलिस पहले से ही घर पर मौजूद थी.
दीपक ने क्यों की हत्या?
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर दीपक ने अपनी पत्नी, दो बेटियों और बेटियों की ट्यूशन टीचर की हत्या क्यों की? तो चलिए इसका भी जवाब देते हैं. जब पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दीपक को गिरफ्तार किया. पहले तो दीपक ने इन हत्याओं से इन्कार किया और अपने दोस्त रोशन पर आरोप लगाने लगा. लेकिन पुलिस की कड़ाई के बाद उसने बताया कि उसने रोशन के चाचा प्रभु के साथ मिलकर एक हाइवा ट्रक खरीदने के लिए पार्टनरशिप की थी.
‘पाताल’ और ‘असुर’ देखकर रची थी हत्या की साजिश
बिजनेस में झगड़ों और बढ़ते कर्ज के कारण दीपक ने उनकी हत्या करने का फैसला किया. इसके बाद पुलिस की पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि मुझे पता था कि मैं गिरफ्तार हो जाऊंगा. मेरी पत्नी और बेटियां सड़क पर आ जाएंगी और उन्हें एक हत्यारे के परिवार के तौर पर जाना जाएगा. इसलिए मैंने उन्हें भी मार डाला. इसके अलावा उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि हत्याओं की साजिश रचने के लिए उसने ‘पाताल लोक’ और ‘असुर’ जैसी थ्रिलर वेब सीरीज देखी थी.



