CrimeIndiaTrending

खून से सनी सड़क, यात्री वैन को निशाना बनाकर किया विस्फोट, 7 लोगों की मौत…

खून से सनी सड़क, यात्री वैन को निशाना बनाकर किया विस्फोट, 7 लोगों की मौत…

पाकिस्तान । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में शनिवार को दो सड़क धमाकों ने दहशत फैला दी है। इन धमाकों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है और तीन अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल किसी भी समूह ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

प्रथम विस्फोट एक यात्री वैन को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद, इसी स्थान पर राहत एवं बचाव कार्य में लगे अधिकारियों और स्थानीय लोगों को निशाना बनाकर दूसरा धमाका हुआ, जिसमें दो और लोगों की जान चली गई।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बन्नू जिले के मार्का बेरा इलाके में हुई। बन्नू जिला पुलिस अधिकारी (DPO) यासिर अफरीदी ने बताया कि पहला विस्फोट सड़क किनारे लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के फटने से हुआ। यह विस्फोट उस समय हुआ जब यात्री वैन हाथी खेल गांव से बन्नू शहर की ओर जा रही थी। इस धमाके में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कुछ ही देर बाद, उसी जगह पर दूसरा धमाका हुआ, जिसमें बचाव कार्य में लगे लोग भी निशाने पर आए। इस धमाके में दो लोग मारे गए और एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों और मृतकों के शवों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है।

सुरक्षा बलों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है और धमाका स्थल से सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

इस घटना की निंदा करते हुए खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने कहा कि यह बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घटनास्थल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें और मामले की गहन जांच की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सरकार और सुरक्षा एजेंसियां इस तरह की निंदनीय घटनाओं को रोकने के लिए हर कदम उठाएंगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply