India

ग्लो की चाहत में न हो जाए चेहरा खराब…गलती से भी फेस पर न लगाएं ये चीजें

टूथपेस्ट आपके दांतों के लिए होता है स्किन के लिए नहीं, इसलिए जब भी कोई अगली बार आपको इससे जुड़ा कोई स्किन हैक बताए तो इसे बिल्कुल भी न आजमाएं. ये आपकी स्किन के पीएच बैलेंस को बिगाड़ सकता है. इसमें कई हार्श इनग्रेडिएंट होते हैं जो स्किन को रूखा भी बना देते हैं.

ग्लो की चाहत में न हो जाए चेहरा खराब…गलती से भी फेस पर न लगाएं ये चीजें

सोशल मीडिया पर कई DIY हैक्स मिल जाएंगे जिसमें काले धब्बे हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल दिखाते हैं, लेकिन ये भी आपकी त्वचा की नमी की छीन लेता है और इसे बहुत ज्यादा रूखाबेजान बना सकता है.ये सोडियम बाइकार्बोनेट होता है जो आपकी त्वचा के लिए बहुत ज्यादा क्षारीय रहता है. इससे आपकी स्किन पर रैशेज, जलन, खुजली हो सकती है.

एप्पल साइडर विनेगर भी बहुत ज्यादा अम्लीय यानी एसिडिक होता है. इसे अगर आप सीधे स्किन पर अप्लाई करते हैं तो स्किन बर्न हो सकता है, जिससे त्वचा पर इरिटेशन होने लगती है और प्राकृतिक नमी भी कम हो जाती है. इसे अगर फेस पर लगाना भी हो तो हमेशा पानी के साथ डाइल्यूट करके लगाना चाहिए और पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए.

सोशल मीडिया पर लोग स्किन के लिए अक्सर घर पर शुगर या कॉफी स्क्रब बनाकर लगाने के बारे में बताते हैं. ये आपके हाथपैरों की स्किन के लिए तो फायदा कर सकता है, लेकिन चेहरे के लिए बहुत ज्यादा हार्श रहता है. दरअसल कॉफी और शुगर के दाने बहुत मोटे होते हैं जो स्किन पर तेज रगड़ लगा सकते हैं.

नींबू के रस का इस्तेमाल स्किन केयर में काफी पहले से किया जाता रहा है. दरअसल ये विटामिन सी से भरपूर होता है, लेकिन इसे सीधे स्किन पर अप्लाई करने की गलती नहीं करनी चाहिए. ये एसिडिक होता है और इस वजह से आपकी स्किन के लिए काफी हार्श हो सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply