Prayagraj DM Manish Kumar Verma: संगम नगरी में प्रयागराज में बढ़ते यातायात दबाव और सड़क किनारे अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सड़कों पर जाम और अव्यवस्था का कारण बनने वाली गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से शराब की दुकानों के बाहर लगने वाली भीड़ और खुले में शराब सेवन को लेकर प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं।

आम लोगों को भी होती है परेशानी
जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई शराब की दुकानों के आसपास शाम होते ही भारी भीड़ जुटने लगती है। इससे न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर दुकानों के बाहर खुले में शराब पीने और वाहनों के अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जाने की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं।
दुकान का लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी शराब की दुकान के आसपास खुले में शराब पीते लोग पाए गए या भीड़ के कारण यातायात बाधित हुआ तो संबंधित दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा सकता है। उन्होंने आबकारी विभाग और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढें
प्रशासन जल्द ही विशेष अभियान चलाकर की निगरानी करेगा। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि दुकानों के बाहर सड़क पर वाहन खड़े करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
शराब कारोबारियों को नियमों का पालन करने की चेतावनी
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से शहर में बेहतर होगी, सड़क किनारे होने वाले अतिक्रमण पर अंकुश लगेगा और आम नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। प्रशासन ने शराब कारोबारियों को भी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी है।

