
UP Crime: यूपी के मेरठ में किशोर के अपहरण के बाद हत्या मामले में सनसनसीखेज खुलासा हुआ है। इस वारदात को को किशोर की मां ने ही प्रेमी संग मिलकर दी। दरअसल, मां ने आशिक के साथ संबंधों को छिपाने और शादी करने के लिए बेटे की हत्या करा दी। हत्या की पूरी प्लानिंग की खबर मां गुरप्रीत कौर को थी। उधर, पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
बहसूमा के रामराज के रहने वाले सात साल के अंगदवीर की चार दिन पहले अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मीरापुर के रहने वाले अर्पित को गिरफ्तार कर लिया। अर्पित के अंगदवीर की मां गुरप्रीत कौर से अवैध संबंध हैं। कुछ ही दिन पहले दोनों को अंगदवीर ने एक साथ देख लिया था। गुरप्रीत कौर को आशंका थी कि बेटा उसके प्रेम संबंधों का खुलासा परिजनों के सामने कर देगा। इसलिए गुरप्रीत कौर के कहने पर ही अर्पित ने अंगदवीर का अपहरण किया और हत्या कर दी। फिर लाश को हस्तिनापुर के जंगल में ले जाकर फेंक दिया था।
पुलिस ने दो दिन पहले अर्पित को गिरफ्तार कर लिया था। मोबाइल की जांच के दौरान अर्पित और गुरप्रीत कौर के बीच बातचीत का रिकार्ड मिला, जिसके आधार पर अंगदवीर की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।
मां ने ही बेटे को कार में भेजा था
मामले की जांच के दौरान पता चला की गुरप्रीत कौर ने ही मासूम अंगद को यह कहकर अर्पित की कार में बैठाया था कि बेटा अंकल कार में जा रहे हैं, तुझे चॉकलेट दिलाकर लाएंगे। मां की बात पर भरोसा कर मासूम दौड़कर कार में बैठ गया। हालांकि आरोपित को अंदाजा नहीं था कि जिस मार्ग से कार गुजरी, वहां मकान में लगे हिडन सीसीटीवी कैमरे में उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गई थीं।
काम हो गया, तेरे बेटे को मार दिया है
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तो गुरप्रीत ने स्वीकार किया कि उसने प्रेमी अर्पित पाराशर के साथ मिलक अपने बेटे की हत्या की साजिश रची थी। दोनों के मोबाइल में मैसेज भी मिले हैं,जिसमें लिखा था, ‘काम हो गया है, तेरे बेटे को मार दिया है, टेंशन मत ले।’ पुलिस जांच में गुरप्रीत कौर और अर्पित पाराशर की चैटिंग ने पूरे षड्यंत्र की परतें खोल दी। दोनों ने प्लानिंग की थी कि मामला शांत होते ही फरार हो जाएंगे और कहीं ओर जाकर शादी कर लेंगे।
पति से तलाक चाहती थी गुरप्रीत
पुलिस पूछताछ में गुरप्रीत ने बताया कि वह अपने पति गुरसेवक सिंह से तलाक चाहती थी। गुरसेवक सिंह सऊदी अरब में नौकरी करत है। उसने कई बार तलाक की बात की, लेकिन पति ने तलाक देने से इनकार कर दिया था।
इस मामले में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि गुरप्रीत कौर ने ही अपने प्रेमी अर्पित के साथ मिलकर बेटे अंगदवीर की हत्या कराई थी। पुलिस ने गुरप्रीत को गिरफ्तार किया है और कोर्ट के सामने पेश किया गया है। बाकी साक्ष्य संकलन करने की कार्रवाई की जा रही है।



