IndiaTrending

Kanpur Rottweiler Attack: कानपुर में रॉटविलर का तांडव, महिला जिंदगी की जंग लड़ रही

Kanpur Rottweiler Attack: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र में स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार को शाम के समय तीन रॉडविलर कुत्तों ने 55 साल की महिला पर अचानक हमला कर दिया। आपको बता दें, कि ये कुत्ते एक कांग्रेसी नेता के बताए जा रहे है। इस हमले के दौरान महिला के शरीर पर 13 गहरे घाव आए है। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।

Kanpur Rottweiler Attack: कानपुर में रॉटविलर का तांडव, महिला जिंदगी की जंग लड़ रही
Kanpur Rottweiler Attack: कानपुर में रॉटविलर का तांडव, महिला जिंदगी की जंग लड़ रही

महिला की हालत गम्भीर

मिली जानकारी के अनुसार महिला को ग्रेड3 डॉग बाइट की श्रेणी में रखा है। पीडित महिला को हैलट अस्पताल के लिए रेफर किया गया है, जहां पर महिला की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों से बात करने पर पता चला कि पीडित महिला जिनका नाम गीता बताया गया है, वहां पहली बार इस इलाके में खाना बनाने और घरेलू काम करने के लिए आई थी। इस दौरान रास्ते से जाते समय उन पर यह हमला हो गया। कुत्तों के हमले से महिला घबरा कर चिल्लाने लगी।

गिग वर्कर ने दिखाया साहस

बचाओबचाओ की चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले और महिला की जान बचायी। एक गिग वर्कर ने साहस दिखाते हुए कुत्तों पर ईंटपत्थर पेंककर उन्हें हटाने का प्रयास किया। इसी दौरान पार्क में खेल रहे बच्चे भी बैट और डंडों के साथ मौके पर पहुंचकर कुत्तों को खदेड़ा।

बड़ा हादसा होते होते रह गया

रिपोर्ट के मुताबिक के स्थानीय महिलाओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अगर उस समय पर मदद नही मिलती तो यह घटना और भी घातक हो सकती थी। इस हादसे के बाद पीडिता की बेटियां बॉबी और तेजस्वी अपनी माता को स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल ले कर गई। गीता के पति ज्योति प्रकाश एक प्राइवेट कम्पनी में काम करते है। उनके पति को एक पड़ोस की महिला सीमा दीक्षित ने फोन करके घटना की पूरी जानकारी बताया कि जब वह घटना स्थल पर पहुंची तब पीड़िता लहूलुहान अवस्था में थी और हमले के कारण महिला के कपड़े भी फट गए थे।

दहशत का माहौल बना हुआ है

बता दें स्थानीय निवासी रतन गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इन कुत्तों के कारण काफी लंबे समय से दहशत का माहौल बना हुआ है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि करीब 6 महीने पहले ऐसे ही एक बच्ची पर कुत्तों ने हमला किया था।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply