India

बेडरूम में करें ये 5 काम, नींद आएगी कमाल…सुबह मूड रहेगा फ्रेश

कई बार अक्सर होता है कि आप सो रहे होते हैं और कोई लाइट जला देता है. इस वजह से नींद में डिस्टर्बेंस होने लगती है. इसका सिंपल सा सॉल्यूशन है कि आप स्लीप आई मास्क ले लें, लेकिन 3D कंटूर्ड मास्क खरीदें. दरअसल ये आई मास्क ऐसे होते हैं जिसमें ऊपर उभरे हुए कफ्स होते हैं जिसमें आप बिना दबे आराम से पलके झपका सकते हैं.

बेडरूम में करें ये 5 काम, नींद आएगी कमाल…सुबह मूड रहेगा फ्रेश

अपने बेडरूम में आप ऑयल डिफ्यूजर रखें. शाम के समय इसमें कोई हल्की सुगंध वाला अपनी पसंद का एशेंशियल ऑयल डालें और फिर इसे चालू कर दें. सोने के टाइम तक आपका कमरा भीनी सुगंध से भर जाएगा. इससे आपके मन को सुकून महसूस होता है और अच्छी नींद आती है.

बाहर के शोर की वजह से अगर बारबार नींद खुल जाती है तो आफ कमरे में ब्लैकआउट पर्दों के अलावा व्हाइट नॉइज मशीन लगा सकते हैं ये बाहर के शोर को अंदर आने पर दबा देती है. इसके अलावा आपको हल्का म्यूजिक प्ले करना चाहिए जो रिलैक्स महसूस कराएगा औैर अच्छी नींद आएगी. 

बेडरूम में अच्छी नींद के लिए लाइटिंग का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. कुछ लोगों को बहुत अंधेरे में नींद नहीं आती है और तेज रोशनी से भी नींद में रुकावट होने लगती है. इसके लिए आप रात में डिम लाइटिंग का यूज करें. इससे आपके कमरे का एंबियंस भी बिल्कुल शांत महसूस होता है और आप सुकून से सो पाते हैं.

रात में अच्छी नींद के लिए आप बेड पर ही कुछ आसान से योगासन कर सकते हैं. इससे आपकी नींद की क्वालिटी में भी काफी सुधार होता है. आप सुप्त बद्धकोणासन कर सकते हैं. इसके अलावा अपानासन, सुप्त मत्स्येन्द्रासन, बालासन और फिर लास्ट में शवासन करें. इसी योगासन के दौरान आपको नींद आने लगेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply