CrimeIndiaTrending

ट्विशा-दीपिका के बाद अब अंजली…दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी; पति-ससुर के लालच ने ले ली जान….

ट्विशा-दीपिका के बाद अब अंजली…दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी; पति-ससुर के लालच ने ले ली जान….

Moradabad Dowry Case: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद दहेज और घरेलू हिंसा का एक भयानक मामला सामने आया है. यहां सम्राट अशोक नगर में शादी के चार-पांच साल बाद अंजली नाम की युवति की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई. मृतका के परिवार वालों ने ससुराल वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का आरोप है कि अंजली को जबरदस्ती जहर देकर मारा गया है. हालात काफी खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई. 

भाई ने खोले कई राज़

अंजली के भाई ने पुलिस को जानकारी दी कि अंजली की शादी कुछ सालों पहले पूरे रीति-रिवाज के बाद रोहन नाम के यूवक से हुई थी. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए. वह लगातार नकद और कीमती सामान की मांग करते रहते थे. मांग पूरी नहीं होती तो अंजली को शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान किया जाता था. वहीं अब दहेज के लालच में उन्होंने अंजली को जबरदस्ती जहर देकर मौत के घाट उतार दिया. 

पति-ससुर पर गंभीर आरोप 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. भाई रोहित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है. आरोपी पति रोहन और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा 

एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने मामले पर अधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया गया है.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से जुटाए सबूतों के बाद ही असली कारणों का पता चलेगा. फिलहाल पुलिस इस मामले पर जांच कर रही है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply