CrimeIndiaTrending

पिंकी घर में ही भतीजे से बनाने लगी संंबंध, 7 जून की रात को दोनों ने कर डाला ऐसा कांड; बुलानी पड़ी पुलिस…

पिंकी घर में ही भतीजे से बनाने लगी संंबंध, 7 जून की रात को दोनों ने कर डाला ऐसा कांड; बुलानी पड़ी पुलिस…

Panipat Madan Murder Mystery: हरियाणा के पानीपत जिले में मदन हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तो नाम जानकर परिवार के लोगों के भी होश उड़ गए.  ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री में आरोपी पत्नी पिंकी निकली, जिसने लव अफेयर के चलते अपने भतीजे विशाल के साथ मिलकर पति मदन की हत्या की साजिश रची थी. इसके बाद बड़ी ही चालाकी से हत्याकांड को अंजाम दे दिया. किसी को शक ना हो, इसलिए वह रोने में सबसे आगे रही.

जांच की कड़ी में शक होने पर पति मदन की हत्या में थाना सेक्टर-13/17 पुलिस ने पत्नी पिंकी और भतीजे विशाल को गिरफ्तार कर लिया. विशाल दरअसल, पिंकी का भतीजा लगता है और दोनों का अफेयर काफी समय से चल रहा था, लेकिन पति मदन इस बात से अनजान रहा. वहीं, पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पत्नी पिंकी ने खुलासा किया कि उसका भतीजे के साथ अवैध संबंध था, जिसमें पति मदन बाधा बन रहा था, इसलिए मार डाला.  

मां की शिकायत के बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

पुलिस को दी शिकायत में मां केला देवी ने बताया कि 7 जून, 2026 की रात को बेटा मदन खाना खाने के बाद घर पर सो गया था. मां के मुताबिक, 7-8 जून की मध्य रात्रि करीब ढाई बजे मदन के फोन से उनके पास कॉल आया. इसमें पोते ने जानकारी दी कि उसके पिता बोल नहीं रहे हैं.इसके बाद घबराई केला देवी अपने बड़े बेटे राजेंद्र के साथ गई तो बरामदे में चारपाई पर मदन की खून से लथपथ डेडबॉडी मिली. शरीर और सिर पर चोट के निशान थे और आसपास खून बिखरा हुआ था. बावजूद इसके परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बताया कि यहां लाने से पहले ही मदन की जान जा चुक थी. 

हत्या में इस्तेमाल चाकू समेत अन्य सामान बरामद

उधर, डीएसपी सतीश वत्स ने मदन की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि पिंकी और विशाल से पूछताछ के आधार पर   हत्या में इस्तेमाल रस्सी और कीटनाशक बरामद कर लिया है. पिंकी न्यायिक हिरासत में है, जबकि विशाल को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है. मामले की जांच जारी है.

पत्नी पिंकी ने किया सनसनीखेज खुलासा 

पत्नी पिंकी ने पुलिस को बताया पति मदन शराब पीकर अक्सर उसके और बेटे के साथ मारपीट करता था. इस बीच जेठ का बेटा विशाल उसके करीब आया और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. जब मदन का इस बारे में जानकारी लगी तो उसने पिंकी बहुत बुरी तरह पीटा.  इसके बाद पत्नी पिंकी ने भतीजे विशाल के साथ मिलकर पति मदन को रास्ते से हटाने की साजिश रची. 

कैसे मारा पति मदन को

पिंकी ने प्लानिंग के तहत 7 जून की रात मदन के लिए खीर बनाई. खिलाने से पहले नींद की गोलियां मिला दीं.खीर खाने के कुछ ही देर में मदन सो गया. इसके बाद पिंकी ने मदन को बुलाया और वह छत के रास्ते घर  में दाखिल हुआ. करीब रात साढ़े बारह बजे विशाल छत के रास्ते घर में आया. हत्या की कड़ी में मदन को पहले बरामदे में चारपाई पर लिटाया और फिर हाथ-पैर बांध दिए.

इसके बाद विशाल ने उसका मुंह पकड़ लिया और पिंकी ने उसके मुंह में कीटनाशक डाल दिया. विरोध करने की कोशिश मदन ने की तो भतीजे विशाल ने लोहे की पाइप से उसके सिर पर वार कर दिया, इसके बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply