India

मानसून के शुरुआती 20 दिनों में बारिश 41 फीसदी कम, बड़ी वजह आई सामने-जानें कब होगी बारिश

नई दिल्लीः दक्षिणपश्चिम मानसून ने 4 जून को केरल में एंट्री ली थी। इसके बाद मानसून की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई। जून में कई इलाकों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान था, लेकिन स्थिति इसके विपरीत बनी हुई है। मानसून महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से में ही अटक गया है। आईएमडी के अनुसार, 1 से 20 जून तक देशभर में 41 फीसदी कम बारिश हुई है। इस दौरान 92.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि महज 54.4 मिमी बारिश हुई।

मानसून के शुरुआती 20 दिनों में बारिश 41 फीसदी कम, बड़ी वजह आई सामने-जानें कब होगी बारिश

किस राज्य में कितनी बारिश हुई
असम व मेघालय में 55 प्रतिशत, झारखंड में 68 फीसदी, पूर्वी मध्य प्रदेश में 64 फीसदी, गुजरात में 55 फीसदी, सौराष्ट्र और कच्छ में 91 फीसदी, कोंकण और गोवा में 55 फीसदी, मध्य महाराष्ट्र में 52 फीसदी, मराठवाड़ा में 69 फीसदी, विदर्भ में 79 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 64 फीसदी और तटीय कर्नाटक में 51 फीसदी कम बारिश हुई है।

महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में नहीं बढ़ पा रहा मॉनसून
पिछले कुछ दिनों से मानसून महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में आगे नहीं बढ़ पाया है। कोंकण और मध्य महाराष्ट्र जैसे इलाकों में मॉनसून कई दिनों से अटका हुआ है। पूर्वानुमान के अनुसार, 23 जून के आसपास मॉनसून आगे बढ़ते हुए महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। मुंबई के कई इलाकों में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई।

किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून
दिल्ली जुलाई के पहले सप्ताह तक दस्तक देने का अनुमान
उत्तर प्रदेश 2530 जून के बीच
बिहार और झारखंड 23 जून के बाद आगे बढ़ने की प्रक्रिया शुरू
मध्य प्रदेश25 जून तक पहुंचने की संभावना
राजस्थान 22 जून के बाद आगे बढ़ने के आसार
महाराष्ट्र दक्षिणी महाराष्ट्र से आगे बढ़कर मुंबई तक जून के अंत तक पहुंचने की उम्मीद
छत्तीसगढ़23 जून के आसपास प्रवेश का अनुमान

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply