HealthIndiaTrending

भूख नहीं लगती? अदरक और सेंधा नमक का यह आसान घरेलू नुस्खा दिला सकता है राहत..

भूख नहीं लगती? अदरक और सेंधा नमक का यह आसान घरेलू नुस्खा दिला सकता है राहत..

एक ग्राम से तीन ग्राम अदरक को छीलकर बारीक कतर लें और थोड़ा सा सैंधा नमक (या साधारण नमक) लगाकर भोजन से आधा घंटे पहले दिन में एक बार आठ दिन खायें। हाजमा ठीक होगा। भूख लगेगी। पेट की हवा साफ होगी।

विशेष

(१) भोजन में प्रथम नमक एवं अदरक का सेवन अग्नि दीपक, रुचिकारक व जीभ तथा कंठ का शोधक है। पेट दर्द, अफारा, बदहजमी, पेचिश और कब्ज का नाशक है ।

(२) अदरक और सैंधा नमक के मिश्रण पर यदि कुछ बूंदें नींबू का रस भी निचोड़ कर मिला लें और भोजन के पहले खायें तो अफारा, गुल्म और उदर-शूल नष्ट होता है। अजीर्ण नष्ट होकर अग्नि प्रदीप्त होती है और भोजन में रुचि पैदा होती है। वायु, कफ, कब्ज एवं आमवात का नाश होता है।

अगर आपको बार-बार भूख न लगने की समस्या रहती है, तो अदरक और सेंधा नमक का घरेलू उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अदरक पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करती है, जबकि सेंधा नमक खाने की इच्छा बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

भोजन से पहले अदरक के छोटे टुकड़े पर थोड़ा सेंधा नमक लगाकर सेवन करने से भूख बढ़ाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply