
Sinduria, Maharajganj : स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम सभा नरायनपुर में सोमवार को सुबह 28 वर्षीया विवाहिता का शव छत के कुण्डी से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम सभा नरायनपुर निवासी संदीप प्रजापति की पत्नी अंजनी उम्र 28 वर्ष रविवार की रात घर के सदस्यों और बच्चों को खाना खिलाकर घर में सोने के लिए चली गयी। सुबह उसका शव छत की कुंडी से लटकता हुआ मिला। अंजनी का पति संदीप प्रजापति और उसका ससुर 8 माह पूर्व रोजी-रोटी कमाने के लिए मुंबई गये है। घटना के समय अंजनी के दो बच्चे पीहू 7 वर्ष और रिशु 5 वर्ष घर पर थी। घटना की सूचना सुन पति और ससुर मुंबई से घर के लिए रवाना हो गये है। अंजली की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतका का मोबाइल सिंदुरिया थाने की पुलिस थाने पर लेकर आयी और जांच पड़ताल में पूरी तरह से जुट गयी। इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नही मिली है।



