
Delhi Rape Case: दिल्ली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ दुष्कर्म करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इसके बाद मां-बेटी पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा.
Delhi Crime: दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ दुष्कर्म और धर्म बदलने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर महिला की शिकायत के आधार पर बुराड़ी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायक के अनुसार, 36 साल की पीड़िता बुराड़ी इलाके में अपने पति और 15 साल की बेटी के साथ रहती है. वह एक सोशल मीडियो इन्फ्लुएंसर है जो घर पर बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करती है.
पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि सन्नी नामक एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे संपर्क किया था, जिसके बाद दोनों से बातचीत शुरू हो गई.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में क्या?
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी और उसके साथियों पर बाद की घटनाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच कर रही है. पीड़िता ने आगे बताया कि सन्नी सितंबर 2022 में उससे मिलने बुराड़ी आया था. उसने रील शूट करने के बहाने उसे एक होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया.
सन्नी निकला शाकिब जरदारी
इस दौरान पीड़िता को पता चला कि आरोपी का असली नाम शाकिब जरदारी है और वह अमरोहा का रहने वाला है. यह बात पता चलने के बाद उसने आरोपी से दूरी बनाना शुरू कर दिया. पीड़िता ने आरोपी शाकिब और उसके रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शाकिब से दूरी बनाने के बाद उसके जीजा उस्मान और भाई अफरोज ने उसे फोन करना शुरू कर दिया. शिकायत के मुताबिक उसे धमकी दी गई कि अगर वह उनकी बात नहीं मानेगी तो उसका एक वीडियो उसके पति के मोबाइल फोन पर भेज दिया जाएगा. आरोप है कि इसके बाद उसे उनसे मिलने के लिए बुराड़ी के एक मदरसे में बुलाया गया.
धर्म बदलने के लिए 5.50 लाख रुपये की पेशकश की
पीड़िता ने बताया कि वहां मौजूद एक हाफिज ने उसे धर्म बदलने के लिए 5 लाख 50 हजार रुपये की पेशकश की. इसके अलावा, ये भी कहा गया कि अगर उसका पूरा परिवार धर्म बदलता है तो मोटी रकम दी जाएगी. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 2023 में शाकिब, उस्मान और अफरोज ने उस पर और उसकी बेटी पर धर्म बदलने का दबाव डालना शुरू कर दिया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
पीड़िता के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद वह लगभग तीन साल तक आरोपियों से दूर रही. उसका आरोप है कि इस दौरान आरोपी उससे संपर्क करने और धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने की कोशिश करते रहे. शिकायत में कहा गया है कि इस साल 5 मई को आरोपियों ने उसके पति के मोबाइल फोन पर एक आपत्तिजनक पोस्ट भेजा, जिसके बाद उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया. इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना के बारे में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.



