
Baghpat Manisha Murder Update: 8 साल पहले राहुल ने जिस मनीषा से लव-मैरिज की, उसी को फरसे से काटकर मार डाला. फिर राहुल ने खुद ही पुलिस के सामने जाकर अपना गुनाह कबूल लिया.
Baghpat Manisha Murder Update: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पत्नी की फरसे से काटकर हत्या करने के मामले में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. आरोपी पति ने युवती से हरिद्वार (उत्तराखंड) में आठ साल पहले लव मैरिज की थी. इसके बाद अनबन शुरू हुई तो युवती पिछले 4 साल से पति को छोड़कर बेंगलूरु में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. पत्नी ने तलाक नहीं लिया था और वह लिव इन में प्रेमी के साथ रहने लगी. वह भी 1000 से अधिक किलोमीटर दूर. शनिवार (20 जून, 2026) को यूपी के बागपत जिले में पति ने पत्नी की फरसे से काटकर हत्या कर दी. इसके बाद शव को बोरे में भर और ठिकाने लगाने की कोशिश करने लगा. भारी होने की वजह से जब शव नहीं उठा तो आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी.
प्यार, शादी फिर बेवफाई
बागपत के खैला गांव का राहुल एक दौर में मनीषा से बहुत प्यार करता था. मनीषा बिजनौर की रहने वाली थीं. 9 साल पुरानी बात है जब राहुल हरिद्वार की एक फैक्टरी में नौकरी काम करता था और मुलाकातों के दौरान मनीषा से प्यार हो गया. मनीष हरिद्वार में किराये पर रहती थी. इसके बाद मनीषा और राहुल ने 8 साल पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली. इसके बाद बागपत गांव आ गए. इसके बाद राहुल और मनीषा बोपुरा जिला गाजियाबाद आकर किराये पर कमरा लेकर रहने लगे. काम के लिए राहुल ऑटो चलाने लगा.
बेटे के बाद बेटी को भी ले जाना चाहती थी मनीषा
पुलिस ने राहुल से पूछताछ के आधार पर जानकारी दी कि बोपुरा में रहने के दौरान मनीषा की जिंदगी में किसी दूसरे की एंट्री हुई और वह उससे प्यार करने लगी. 4 साल पहले यानी 2022 के दौरान मनीष पति राहुल और बेटी अनन्या उर्फ मिष्ठी को छोड़कर बेंगलुरु चली गई. हैरत की बात यह है कि बेटी को छोड़ दिया, लेकिन बेटे कविश को साथ लेकर बेंगलुरु गई. इस बीच वर्ष 2024 में वह बागपत वापस आई और कई दिन रहने के बाद वापस बेंगलुरु वापस चली गई. 2 साल बाद बेटी को अपने साथ ले जाने के लिए शुक्रवार (19 जून, 2026) को मनीषा फिर से बेंगलूरु से खेला गांव आ गई.
मनीषा से बच्चों को लेकर हुआ था झगड़ा
रविवार (21 जून, 2026) को मनीषा को वापस बेंगलुरु जाना था. इससे पहले शनिवार (20 जून, 2026) को पति राहुल व पत्नी मनीषा के बीच बेटी को साथ ले जाने को लेकर अनबन शुरू हो गई. मनीषा बेटी को ले जाने की जिद पर अड़ी रही थी, जबकि राहुल मना कर रहा था. पुलिस के अनुसार, राहुल ने गुस्से में साइकिल के पैडल पर चेन चढ़ाने वाली धारदार चकरी लगवाकर बनवाए फरसे से मनीषा पर हमला बोला, जिससे उसकी मौत हो गई.
राहुल की मानें तो मनीषा के वीडियो बनाने से भी नाराज था. राहुल ने बताया कि सोशल मीडिया पर मनीषा फेमस होना चाहती थी. मनीषा दूसरी जाति से होने के बावजूद इंस्टाग्राम आईडी पर खुद को ठाकुर लिखती थी. वह आपत्तिजनक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर डालती रहती थी. यह भी विवाद की एक जड़ थी.
एकाध साल से दोनों के बीच तल्खियां बढ़ी. मनीषा बेटे को लेकर बैंगलूरू नौकरी करने चली गयी. बेटी दादी के पास थी. कुछ दिन पहले घर लौटी और फिर से जॉब ज्वाइन करने जाना चाहती थी. राहुल ने बेटे को साथ ले जाने का विरोध किया लेकिन मनीषा नही मानी. राहुल ने उसे मार डाला.



