CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

बगीचे में चलो…” कहकर बच्ची को बहला रहा था बुजुर्ग, तभी पहुंच गया युवक;

बगीचे में चलो…” कहकर बच्ची को बहला रहा था बुजुर्ग, तभी पहुंच गया युवक;

Begusarai Rape Case: बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां 60 वर्षीय एक बुजुर्ग ने 10 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामला मंझौल थाना क्षेत्र का है.

बताया जा रहा है कि 10 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान गांव का रहने वाला 60 वर्षीय रामबालक पंडित उसे बहला-फुसलाकर घर से करीब 500 मीटर दूर एक सुनसान बगीचे में ले गया. आरोपी ने बच्ची से कहा कि चलो बगीचे में आम चुनने चलते हैं.

बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर पहुंचा युवक

सुनसान जगह का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ रेप किया. घटना के दौरान बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर एक युवक मौके पर पहुंच गया. युवक को देखकर आरोपी घबरा गया. युवक ने तुरंत बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया और सुरक्षित उसके घर पहुंचाया.

घर पहुंचने पर रोते हुए बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद बच्ची की मां मंझौल थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी.

पुलिस ने घर से आरोपी को किया गिरफ्तार

इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में छिपा हुआ है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. देर शाम आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. घटना के बाद इलाके में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला.

एसपी ने बताया कि मंझौल थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply