Lucknow Fire Tragedy Yogi Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रूख अपनाया है। सीएम योगी ने 4 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हादसे के बाद प्रशासन ने लापरवाही की जांच शुरू कर दी। इस अग्निकांड में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इन अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की गई। निलंबित किए गए अधिकारियों में गौरव कुमार, एक्सईएन कलेक्शन जानकीपुरम, कमलेन्द्र कुमार सिंह, एफएसएसओ इंदिरा नगर, अनिल कुमार, सहायक अभियंता और प्रमोद पांडे, जूनियर इंजीनियर शामिल हैं।
पुलिस ने केस दर्ज किया
क्षेत्र में सोमवार को हुई आगजनी के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, थाना अलीगंज में अपराध संख्या 115/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 110, 105, 125, 3 और उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधिनियम की धारा 6/10 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा छह नामजद अभियुक्तों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।
#WATCH | Lucknow coaching institute fire incident: Visuals from the building in Aliganj PS area, where a massive fire resulted in the death of 15 people yesterday. pic.twitter.com/HCUcZh5PsJ
— ANI June 23, 2026
लखनऊ पुलिस ने अग्निकांड मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में रामकृष्ण उपाध्याय , निवासी एमएम232, सेक्टरडी, अलीगंज, शिव मंदिर के पास; वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला , निवासी 536/265 ए, मड़ियांव, बड़ा दुर्गा मंदिर के पास, सीतापुर रोड, लखनऊ और तुषॉक कृष्णा जायसवाल , निवासी 441 आरएन/69/3, नीलकंठ हॉस्पिटल लेन, बालागंज, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।
बिल्डिंग का मालिक फरार
पुलिस बिल्डिंग की मालिक की तलाश में पहुंची। हादसे के बाद बिल्डिंग मालिक के फरार होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अलीगंज स्थित जिस इमारत में आग लगी थी, उसके मालिक ने अपने निजी आवास पर ताला लगा दिया और वहां से चला गया।
–
घर के बाहर तैनात गार्ड से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सोमवार सुबह से ही घर बंद है और परिवार के लोग बाहर चले गए हैं। गार्ड ने बताया कि उसे वहां काम किए हुए सिर्फ एक हफ्ता हुआ है। उसे केवल घर की रखवाली के लिए कहा गया था।
गार्ड ने बताया कि, जब वह ड्यूटी पर पहुंचा तो उसे आग लगने की घटना की जानकारी नहीं थी। उसने बताया कि इस घर में बीपी शुक्ला और उनका परिवार रहता है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। साथ ही फरार बिल्डिंग मालिक की तलाश कर रही है।


