India

टाटा-महिंद्रा की नींद उड़ाएगी मारुति की ये सस्ती SUV, मिलने वाला है ADAS फीचर, सेफ्टी में होगी दमदार

भारत की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV में से एक Maruti Suzuki Brezza जल्द ही नए अवतार में लॉन्च हो सकती है. 2026 Brezza फेसलिफ्ट की टेस्टिंग पिछले कई महीनों से चल रही है और इसकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ चुके हैं. इनसे संकेत मिल रहे हैं कि नई Brezza में डिजाइन, फीचर्स और इंजन के मामले में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

टाटा-महिंद्रा की नींद उड़ाएगी मारुति की ये सस्ती SUV, मिलने वाला है ADAS फीचर, सेफ्टी में होगी दमदार

सबसे बड़ा बदलाव सेफ्टी के मामले में हो सकता है. टेस्टिंग के दौरान देखी गई SUV के फ्रंट ग्रिल में रडार मॉड्यूल नजर आया है, जिससे माना जा रहा है कि नई Brezza में ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया जा सकता है. यह तकनीक ड्राइवर को सड़क पर संभावित खतरों से बचाने में मदद करती है. वर्तमान में Kia Sonet, Hyundai Venue, Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO जैसी SUV में ADAS फीचर पहले से मौजूद है.

Brezza में मिलेगा अंडरबॉडी CNG टैंक

नई Brezza में दूसरा बड़ा बदलाव इंजन के रूप में देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें Maruti Suzuki Fronx वाला 1 लीटर Boosterjet टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. यह इंजन 100 PS की पावर और 147.6 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इससे SUV की परफॉर्मेंस पहले से ज्यादा बेहतर हो सकती है.

कंपनी मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और CNG विकल्प को भी जारी रख सकती है. हालांकि CNG मॉडल में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. बताया जा रहा है कि इसमें अंडरबॉडी CNG टैंक दिया जा सकता है, जिससे बूट स्पेस बढ़ जाएगा और सामान रखने की ज्यादा जगह मिलेगी.

फीचर्स में होगा बड़ा बदलाव

फीचर्स की बात करें तो नई Brezza पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम हो सकती है. इसमें बड़ा 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेडअप डिस्प्ले , वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा सीट डिजाइन और इंटीरियर ट्रिम्स में भी बदलाव किए जा सकते हैं.

इन गाड़ियों से बड़ा मुकाबला

कीमत की बात करें तो कंपनी इसमें मामूली बढ़ोतरी कर सकती है. हालांकि नई Brezza अभी भी अपने सेगमेंट में कॉम्पटेटिव कीमत पर आने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Nexon, Sonet, Venue, XUV 3XO और Skoda Kylaq जैसी SUV से रहेगा. अगर ये सभी अपडेट्स मिलते हैं तो 2026 Brezza पहले से ज्यादा सेफ, फीचरलोडेड और दमदार SUV बनकर सामने आ सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply