
पुणे के लोहागढ़ किले में 24 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत की जांच में नया मोड़ आया है. पुलिस को शक है कि यह हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है और मंगेतर पर जानकारी छिपाने का संदेह है.
सोनम से भी ज्यादा खतरनाक निकली केतन की मंगेतर
Pune Lohagad Fort Case: महाराष्ट्र के पुणे से सोनम रघुवंशी जैसा एक नया मामला सामने आया है. यहां के एक फेमस लोहागढ़ किले में 24 साल के केतन विशाल अग्रवाल की मौत की जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है. शुरूआत में ये केवल हादसा माना जा रहा था. लेकिन अब जांच में नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने आशंका जताई है कि केतन की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है. पुलिस जांच के मुताबिक, केतन की मंगेतर का बयान में कई विरोधाभास सामने आई है. जिससे पुलिस को शक हुआ कि वह कुछ छिपा रही है.
पुलिस को हुआ हत्या का शक
पुलिस को उसके मोबाइल, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया गतिविधियों के सबूतों की जांच की है. जांच के मुताबिक, मंगेतर किसी अन्य युवक के साथ रिश्ते में थी. पुलिस का दावा है कि इसी अफेयर के कारण दोनों ने साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची. जांच एजेंसियों को शक है कि केतन को किले से करीब 350 फीट गहरी खाई में धक्का दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मंगेतर का जन्मदिन मनाने गया था युवक
केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर का जन्मदिन मनाने के लिए लोहागढ़ किला गया थे. केतन के साथ उसके दोस्त भी किले में घूमने के लिए गए थे. उनका जन्मदिन 19 जून को था, इसी वजह से केतन शादी से एक ट्रिप की प्लानिंग कर रहा था. दोनों की शादी अगले महीने होने वाली थी. शादी की पूरी तैयारी चल रही थी. जानकारी के मुताबिक, केतन का पूरी परिवार जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने की प्लानिंग कर रहा था. जिसमें एक बड़ा महल बुक होने था.
हत्या की साजिश
शुरूआत में पुलिस को लगा कि घाटी के पास सेल्फी लेते वक्त संतुलन बिगड़ने के कारण गिरने से मौत हो गई थी. केतन को करीब 350 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर चोटें आई थीं. हालांकि, जांच ने मामले को एक नई दिशा में मोड़ दिया. अब पुलिस इस मामले की हत्या के एंगल से जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल से जुटाए गए सबूतों की जांच कर रही है. हालांकि, अभी तक पुलिस ने इस मामले की निष्कर्ष की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.



