
अलीगढ़ से पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाला खबर सामने आ रही है. जिले के एक गांव में चाची ने शर्मनाक हरकत करते हुए अपने नाबालिग भतीजे के साथ संबंध बनाए. यह बार-बार होने लगा तो परेशान होकर भतीजे ने अपनी मां का सारी बात बताई. इसके बाद मां की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार करके महिला को जेल भेज दिया.
पूरा मामला इगलास कोतवाली के एक गांव का है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव में रिश्ते की चाची लगने वाले महिला ने अपने नाबालिग भतीजे के साथ जबरन अवैध संबंध बनाए. यह सिलसिला कई महीनों तक चला. जब भी मन होता चाची भतीजों के साथ जबरन संबंध बनाती. जब पति घर नहीं होता और परिवार के अन्य सदस्य बाहर जाते तो महिला भतीजे को घर बुला लेती. उधर, पीड़ित की मां की मानें तो उसके बेटे को 2 बच्चों की मां ने लव अफेयर में फंसा लिया था. यह महिला रिश्ते में पीड़ित की चाची लगती है.
2 साल से अधिक समय से नाबालिग भतीजे से बना रही थी संबंध
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चाची पिछले दो-ढाई वर्ष से भतीजे के साथ मौका मिलने पर अवैध संबंध बना रही थी. इस दौरान वह भतीजे को धमका रही थी कि रिश्ता नहीं रखा तो दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भिजवा दूंगी. पीड़ित की मां का कहना है कि चाची की इस धमकी पर बेटे को परेशान देख पूछ्ने पर पूरी घटना की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस के पास शिकायत दी गई.
2 बच्चों की मां ही पीड़िता
जिस महिला पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है वह 2 बच्चों की मां है. आरोप है कि एक दिन उसने भतीजे को अपने पास बुलाया और देर तक बात की. कुछ दिनों तक और अपनी बातों में उलझाया. एक दिन जब घर पर कोई नहीं था तो चाची ने भतीजे को प्रेम जाल में फंसाकर संबंध संबंध बनाए. इसके बाद यह सिलसिला जारी रहा. करीब ढाई साल से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए. इस दौरान चाची यह भी कहती थी कि वह हमेशा के लिए उसके पास रहे. धमकी दे रही थी कि मेरे साथ संबंध नहीं रखेगा तो जेल भिजवा दूंगी.
मां बनने वाली है चाची
इस मामले को लेकर बुलाई गई पंचायत में महिला ने जानकारी दी कि वह ढाई माह की गर्भवती है और भतीजे के बच्चे की मां बनने वाली है. महिला किशोर के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही. वहीं, पति का कहना है कि वह अपनी बीवी का माफ करके उसके साथ रहने के लिए तैयार है. महिला की जिद के बाद पुलिस के पास शिकायत दी गई.



