
राधा मोहन मिश्रा भक्तों को यह कहकर बहला रहे हैं कि उनके पास दिव्य शक्तियां हैं. ज्यादातर लोग परेशानी के चलते उनके पास पहुंचते हैं.
अशोक खरात के बाद महाराष्ट्र के एक और कथित बाबा का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भक्त/श्रद्धालु बाबा के पैरों पर दूध को ‘चरणामृत’ समझकर पी रहे हैं. ढोंगी बाबा के अंधविश्वास यह चौंकाने वाला वीडियो अब तेजी से वायरल है. हैरत की बात यह है कि खुद बाबा भी इस काम में भक्तों की मदद कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा खुद भक्तों को ऐसा करने के लिए संकेतों में कह रहे हैं. यहां तक कि वह खुद भक्तों को दूध दे रहे हैं और भक्त इसी दूध से उनका पैर धोकर उसे चरणामृत की तरह पी रहे हैं.
अंधविश्वास का यह पूरा मामला पुणे के खराडी इलाके का बताया जा रहा है. खुद को बाबा कहने वाले राधा मोहन मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और अंधविश्वास मिटाने वाले एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बाद अब उनके कुछ और चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं. तेजी से वायरल हो रही इन वीडियोज से पता चला है कि बाबा के भक्तों में कितना अंधविश्वास भरा हुआ है?
भक्त पैरों में डाल रहे दूध
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे कई वीडियोज सामने आए हैं. इन वीडियोज में राधा मोहन मिश्रा के भक्त आरती करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान कुछ भक्त उनके पैर छूते दिख रहे हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बाबा अपने हाथों से अपने पैरों पर दूध डालते दिख रहे हैं. फिर कुछ भक्त उनके पैरों से बहते उसी दूध को ‘चरणामृत’ समझकर पीते दिख रहे हैं.
बाबा का दावा- उनके पास हैं शक्तियां
इन सीन से पता चला है कि बाबा के भक्तों में कितना अंधविश्वास और व्यक्ति पूजा फैला हुआ है. पुलिस जांच के मुताबिक, राधा मोहन मिश्रा भक्तों को यह कहकर बहला रहे थे कि उनके पास दिव्य शक्तियां हैं. उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने ‘मॉडर्न गुरुकुल’ के ज़रिये कई सालों तक लोगों को मेंटली, इमोशनली और फाइनेंशियली कंट्रोल किया.
अंधविश्वास के चक्कर में फंस रहे लोग
इस बीच पुलिस ने पिता के खिलाफ दर्ज केस की जांच में बड़ी मात्रा में डिजिटल सबूत, मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और दूसरा सामान ज़ब्त किया है. उम्मीद जताई जा रही है कि इन नए वीडियो से जांच में और भी अहम सुराग मिल सकते हैं. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कथित अंधविश्वास में और कितने लोग फंसे हुए थे.



