ChhattisgarhCrimeIndiaTrending

इश्क में नाराजगी बनी अपराध की वजह? दोस्तों के साथ कारों को बनाया निशाना, 4 आरोपी गिरफ्तार..

हालांकि, मामला पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद पुलिस द्वारा उसके 2 नाबालिग दोस्तों को भी हिरासत में लिया गया है. कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह मामला छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का है. चलिए जानते हैं पूरे मामले के बारे में.

Chhatisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां नाबालिक ने इश्क की नाकामी का गुस्सा जाहिर किया है. दरअसल, एक नाबालिग अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था, लेकिन प्रेमिका से मुलाकात नहीं हो पाने के बाद वह इतना गुस्सा गा कि उसने सड़क पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाना शुरु कर दिया. मुलाकात नहीं होने के बाद उसने अपने साथियों के साथ कई कार के शीशे तोड़े साथ ही साथ सामान भी चोरी कर लिया है.

हालांकि, मामला पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद पुलिस द्वारा उसके 2 नाबालिग दोस्तों को भी हिरासत में लिया गया है. कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह मामला छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का है. चलिए जानते हैं पूरे मामले के बारे में. 

28 कारों के तोड़े शीशे 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाबालिग गर्लफ्रेंड से मुलाकात नहीं होने के बाद इस कदर बौखला गया कि उसने बीच सड़क पर ही 28 कारों के शीशे तोड़ दिए साथ ही साथ 11 कारों में से काफी सारा सामान चोरी भी कर लिया. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने कार से नगदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान, जैक-पाना के साथ ही साथ पर्स भी चोरी किया है. कुल मिलाकर करीब 47 हजार रुपये का सामान चोरी किया गया है. पुलिस के अनुसार 10-11 मई की रात बदमाशों नेमालखरौदा और जैजैपुर क्षेत्र के काशीगढ़, तुषार, बोदसरा, कचंदा, पीहरीद, छोटे सीपत, कलमी और जमगहान समेत कई गांवों में खड़ी कारों के शीशे तोड़ डाले. 

पलिस ने किया गिरफ्तार 

जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा मौके पर 20 से 25 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके बाद यह साफ हो गया कि आरोपियों द्वारा इतना साान चोरी किया गया है. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली भागने की तैयारी में थे.हालांकि, सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासतस में भेज दिया गया है. पूछताछ में पता चला कि आरोपी प्रेमिका से नहीं मिलने पर गुस्साया था

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply