CrimeIndia

‘FIR में कोई सबूत नहीं…’, केतन अग्रवाल हत्याकांड में नई थ्योरी, आरोपी चेतन चौधरी के वकील के दावे से मचा हड़कंप

Pune Ketan Agrawal Case: महाराष्ट्र का चर्चित केतन अग्रवाल मामला इस समय पूरे राज्य में सुखियों में बना हुआ है. इस हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस ने केतन की होने वाली पत्नी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआत में दोनों को इस अपराध का मुख्य साजिशकर्ता माना जा रहा था, लेकिन अब इस केस में एक ऐसा मोड़ आया है जिसने कानूनी गलियारों में सनसनी फैला दी है. मामले के दूसरे आरोपी चेतन चौधरी के वकील ने पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए एक बड़ा दावा किया है.

‘FIR में कोई सबूत नहीं…’, केतन अग्रवाल हत्याकांड में नई थ्योरी, आरोपी चेतन चौधरी के वकील के दावे से मचा हड़कंप

मामले की गंभीरता को देखते हुए वडगांव अदालत ने दोनों आरोपियों, सिया गोयल और चेतन चौधरी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने वारदात की कड़ियों को जोड़ने और आगे की कड़ाई से जांच के लिए अदालत से रिमांड की मांग की थी. अदालत ने पुलिस की दलीलों को स्वीकार करते हुए दोनों को 29 जून तक पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया है.

वकील राम शाहणे का सनसनीखेज दावा

इस पूरे घटनाक्रम के बीच आरोपी नंबर दो चेतन चौधरी के वकील राम शाहणे के एक बयान ने मामले को पूरी तरह से घुमा दिया है. वकील शाहणे का दावा है कि पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में उनके मुवक्किल चेतन के खिलाफ कोई ठोस आरोप या सबूत दर्ज नहीं हैं.

वकील के मुताबिक, चेतन को इस मामले में सिर्फ इसलिए सहआरोपी बनाकर हिरासत में लिया गया है क्योंकि वह मुख्य आरोपी लड़की का दोस्त है. उन्होंने यह भी कहा कि चेतन चौधरी घटना के वक्त लोहागढ़ इलाके में मौजूद था या वहां घूम रहा था, इस बात का कोई भी पुख्ता प्रमाण या CCTV फुटेज जैसी चीजें अदालत में पेश नहीं की गई हैं. इस दावे के बाद अब पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठने लगे हैं.

क्या थी अब तक की थ्योरी और चर्चाएं?

केतन अग्रवाल के लापता होने और इस अपराध के सामने आने के बाद से ही इलाके में तरहतरह की चर्चाएं गर्म थीं. शुरुआती पुलिस जांच और कयासों के आधार पर यह कहा जा रहा था कि सिया गोयल ने ही केतन को धोखे से घाटी में धकेला था. इस पूरी साजिश में उसका प्रेमी चेतन चौधरी भी बराबर का हिस्सेदार था, जो घटना के वक्त लोहागढ़ में कुछ दूरी पर मौजूद रहकर पूरी स्थिति पर नजर रख रहा था. माना जा रहा था कि दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने का पूरा प्लान तैयार किया था.

हालांकि, अब बचाव पक्ष के वकील द्वारा किए गए इस नए और बड़े दावे के बाद पुलिस प्रशासन पर सबूत जुटाने का दबाव बेहद बढ़ गया है. अब देखना यह होगा कि 29 जून तक चलने वाली पुलिस पूछताछ में क्या नए राज उगलकर सामने आते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply