India

UP Weather Update: प्रदेश में अभी चार दिन और सताएगी गर्मी, 28 जून से प्री-मानसून की दस्तक के संकेत

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी औऱ उसम से राहत मिलने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 27 जून तक गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 28 जून से प्रीमानसून गतिविधियां शुरु हो सकती है। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। 

UP Weather Update: प्रदेश में अभी चार दिन और सताएगी गर्मी, 28 जून से प्री-मानसून की दस्तक के संकेत

27 जून तक रहेगा गर्मीउमस का असर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार यानी आज से लेकर 27 जून तक लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गर्मी औऱ उमस का दौर बनेगा रहेगा। इस दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी दर्ज हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

बिहार तक पहुंचा मानसून, यूपी में इंतजार

दक्षिणपश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल अरब सागर से होते हुए मध्य भारत और बिहार के मोतिहारी क्षेत्र तक पहुंच चुकी है। अगले तीन दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती है। हालांकि अभी मानसून उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है। 

खबर अपडेट हो रही है…  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply