Lohagad Fort Murder New Update: पुणे के रहने वाले 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की हत्या के मामले ने पूरे देश को सन्न कर दिया है. जिस लड़की के साथ नवंबर में उदयपुर के एक महल में केतन की भव्य शादी होने वाली थी, उसी मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन की जान ले ली. इस मामले में अब जो सबसे सनसनीखेज मोड़ सामने आया है, वह यह है कि सिया ने केतन की हत्या के लिए एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीनतीन फुलप्रूफ प्लान तैयार कर रखे थे. वह केतन को किसी भी कीमत पर जिंदा नहीं छोड़ना चाहती थी.

फिलहाल, पुणे की वडगांव अदालत ने दोनों आरोपियों को 29 जून तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है. लेकिन इस घटना में जो सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा है, वो ये कि सिया ने फिल्मी स्टाइल में केतन को मार डालने की पूरी स्क्रिप्ट तैयार कर रखी थी.
प्लानA: जब झाड़ी पकड़कर बच गया केतन और सिया ने रचा ‘सांप का ड्रामा’
केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया कि हत्या से ठीक चार दिन पहले यानी 14 जून को सिया केतन को लोहागढ़ किला लेकर गई थी. यह सिया और चेतन के ‘प्लानA’ का हिस्सा था. पहाड़ी के एक सुनसान पॉइंट पर मौका देखकर सिया ने केतन को गहरी खाई की तरफ धक्का दे दिया था.
लेकिन किस्मत अच्छी थी कि केतन ने गिरतेगिरते एक पेड़ की डाल पकड़ ली और उसकी जान बच गई. केतन को संभलता देख शातिर सिया ने तुरंत पासा पलट दिया. उसने केतन को कसकर गले लगा लिया और चिल्लाने लगी कि वहां एक सांप आ गया था. उसने नाटक किया कि वह केतन को सांप के हमले से बचा रही थी और इसी हड़बड़ाहट में धक्का लग गया. सीधे स्वभाव के केतन ने अपनी मंगेतर की बात पर भरोसा कर लिया और उसे अपना रक्षक समझ बैठा.
प्लानB: बर्थडे सरप्राइज का झांसा और हत्या का खूनी खेल
प्लानA के नाकाम होने के बाद सिया ने तुरंत ‘प्लानB’ पर काम शुरू किया. 19 जून को सिया का जन्मदिन था. उससे एक दिन पहले यानी 18 जून को उसने केतन से जिद की कि उसके दोस्त उसे जन्मदिन का एक खास सरप्राइज देना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें लोहागढ़ चलना होगा. इस बात को लेकर दोनों में बहस भी हुई, लेकिन केतन आखिरकार मान गया.
उधर, प्रेमी चेतन चौधरी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अपना मोबाइल कोंढवा स्थित घर पर ही छोड़ दिया ताकि डिजिटल लोकेशन वहां न आए. उसने भीषण गर्मी में भी खुद को छुपाने के लिए हुडी पहनी हुई थी. किले पर जब केतन मोबाइल से वादियों की तस्वीरें खींचने में व्यस्त था, तभी सिया और चेतन ने मिलकर उसे गहरी खाई में धकेल दिया. इसके बाद सिया ने खुद पुलिस को फोन कर इसे एक ट्रेकिंग हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी में चेतन की हुडी वाली फुटेज ने उनकी पोल खोल दी.
प्लानC: महाबलेश्वर में बिछाया जाना था मौत का अगला जाल
इस हत्याकांड की सबसे डरावनी इनसाइड स्टोरी यह है कि आरोपी सिया ने केतन की मौत को हर हाल में सुनिश्चित कर लिया था. सूत्रों और पारिवारिक बयानों के अनुसार, यदि 18 जून को लोहागढ़ किले वाला ‘प्लानबी’ भी किसी वजह से फेल हो जाता या केतन दोबारा बच जाता, तो सिया ने ‘प्लानसी’ एक्टिव करने की पूरी तैयारी कर रखी थी.
इस तीसरी योजना के तहत केतन को महाबलेश्वर की खूबसूरत और गहरी घाटियों में ले जाकर मारने का खाका तैयार था. शादी के पहले होने वाले दौरों और घूमनेफिरने के बहानों के बीच केतन लगातार मौत के साए में जी रहा था और अपनी ही मंगेतर की इस खौफनाक हकीकत से पूरी तरह अनजान था. फिलहाल पुणे पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके इस खौफनाक मंसूबे की हर कड़ी को अपनी चार्जशीट का हिस्सा बनाना शुरू कर दिया है.



