India

कौन है आध्या आनंद जिसके साथ जुड़ रहा है जैकब बेथल का नाम, जानिए कहां से हैं और क्या करती हैं काम

Jacob Bethell: क्रिकेट जगत में हर खिलाड़ी मैदान में अपने प्रदर्शन से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी खिलाड़ी की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा बनी रहती है। जिससे वह खिलाड़ी सुर्खियों में आ जाता है।

हाल ही में ऐसा ही कुछ इंग्लैंड क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी जैकब बेथल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं और बताते हैं कि जैकब बेथल के सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आने का क्या कारण है।

Jacob Bethell का अंकिता पटेल के साथ हुआ ब्रेकअप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले जैबक बेथल और मेकअप आर्टिस्ट अंकिता पटेल एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि जैकब बेथल अब अंकिता पटेल को छोड़कर आध्या आनंद के साथ जुड़ चुके हैं। जैकब बेथल के फैंस इस खबर को सुनने के बाद काफी ज्यादा हैरान हैं और सच्चाई जानने का प्रयास कर रहे हैं।

Jacob Bethell और आध्या के रिश्ते के हो रहे चर्चें

IPL 2026 में जैकब बेथल RCB टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन खिलाड़ी को शुरुआती मुकाबलों में खेलने मौका नहीं दिया गया था। प्लेऑफ में फिल साल्ट की इंजरी के बाद जैकब बेथल को टीम में खेलने का मौका मिला। इस दौरान जैकब ने कुछ शानदार प्रदर्शन नहीं दिखाया। इस सीजन के दौरान जैकब लगभग 2 महीने तक भारत में रहे हैं।

इसी से फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि इसी दौरान जैकब और आध्या के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं। इसके बाद खबर है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इस बात का अभी कोई भी प्रूफ नही है और नही सोशल मीडिया पर खबरे उठने के बाद दोनों में से किसी ने भी कोई सफाई दी है।

कौन है आध्या आंनद?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैकब बेथल की नई गर्लफ्रेंड की बात करें तो वो एक एक्ट्रेस के साथसाथ ही एक मॉडल हैं, जिसके लाखों फैंस दिवाने हैं। आध्या आज के समय में किसी भी पहतान की मोहताज नहीं हैं।

आध्या ने अपनी लाइफ में कई सारी वेब सीरीज और डिजिटल प्रोजेक्ट में काम कर चुकी हैं। जैकब बेथल के साथ नाम जुड़ने के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर और भी ज्यादा सुर्खिया बटोर रही हैं।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply