BollywoodIndia

Exclusive: Mirzapur की ‘गद्दी’ के लिए फिर खून की होली खेलेंगे कालीन भैया, Pankaj Tripathi के पोस्टर ने मचाया भौकाल

मिर्जापुर: द मूवी से पंकज त्रिपाठी के लोकप्रिय किरदार ‘कालीन भैया’ का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। इस पोस्टर में अभिनेता पहले से ज्यादा इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।

Exclusive: Mirzapur की ‘गद्दी’ के लिए फिर खून की होली खेलेंगे कालीन भैया, Pankaj Tripathi के पोस्टर ने मचाया भौकाल

अमेजन प्राइम वीडियो पर क्राइम ड्रामा सीरीज ‘मिर्जापुर’ ने तो भौकाल मचाया ही था, लेकिन अब ‘गद्दी’ हथियाने की यह लड़ाई बड़े पर्दे तक पहुंच चुकी है। मिर्जापुर: द मूवी इस साल की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है, जिसमें एक बार फिर से कालीन भैया की ‘मिर्जापुर’ की गद्दी पर राज करने के लिए एक बार फिर से खून की होली खेली जाएगी।

मिर्जापुर: द मूवी के पहले पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म के टीजर रिलीज की डेट का ऐलान किया था। अब एक और बड़ा सरप्राइज देते हुए फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म से पंकज त्रिपाठी का पहला लुक आउट कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंचने वाली है।

पहले से भी ज्यादा खतरनाक अंदाज में दिखे पंकज त्रिपाठी

मिर्जापुर: द मूवी से सामने आए पंकज त्रिपाठी उर्फ ‘कालीन भैया’ का ये पोस्टर बहुत ही जबरदस्त और धांसू है, जिसमें अभिनेता सीरीज से भी ज्यादा इंटेंस किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके माथे पर लाल टीका लगा हुआ है और लाल रंग के कुर्ते के साथ अभिनेता ने स्टोल लिया हुआ है। इस पोस्टर के में उनकी आंखों में जो इंटेंसिटी देखने को मिल रही है, उससे यह साफ है कि इस बार ‘कालीन भैया’ की मर्जी के बिना सत्ता तो क्या एक पत्ता भी नहीं हिल सकता।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “जो आया है वो जाएगा, बस मर्जी कालीन भैया की होगी। आपका स्वागत करते हैं बड़े पर्दे पर होगी ‘मिर्जापुर: द मूवी’। फिल्म का टीजर कल 12 बजे रिलीज होगा रिमाइन्डर सेट कर लीजिए और सबसे पहले मूवी का टीजर देखिए।”

हिंदी के साथसाथ इन भाषाओं में भी होगी रिलीज

क्राइम ड्रामा फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को सिर्फ हिंदी ऑडियंस ही नहीं देख पाएगी, बल्कि इसे साउथ में भी रिलीज करने का मेकर्स का प्लान है। यह मूवी 4 सितंबर को हिंदी के अलावा तेलुगु भाषा में भी रिलीज करेंगे। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अलावा फिल्म में अली फजल फिर से गुड्डू भैया बनकर खून खराबा करेंगे, वहीं ‘कालीन भैया’ के बेटे मुन्ना भैया का भी दबदबा देखने को मिलेगा।

मूवी में इन सितारों के अलावा रवि किशन और ‘पंचायत’ के ‘सचिव जी’ उर्फ जितेंद्र कुमार भी जुड़ रहे हैं, जिनका ‘मिर्जापुर’ में रोल देखना बेहद दिलचस्प होगा। फिल्म के निर्देशन की कमान गुरमीत सिंह ने संभाली है, जिन्होंने सीरीज भी डायरेक्टर की थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply