CrimeIndia

कार में पत्नी को बैठाया, फिर उफनती नहर में कुदा दी गाड़ी… पटियाला में फौजी ने ऐसे दिया खूनी साजिश को अंजाम; लव मैरिज का दर्दनाक अंत

Patiala Crime News: पंजाब के पटियाला जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां देश की रक्षा करने वाले एक फौजी ने ही अपनी पत्नी की जान ले ली. मानसा के रहने वाले फौजी हैप्पी सिंह पर अपनी पत्नी रमणदीप कौर की सोचीसमझी साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगा है. आरोपी ने वारदात को हादसे का रूप देने के लिए पत्नी समेत कार को उफनती भाखड़ा नहर में कुदा दिया. फौजी होने के कारण हैप्पी सिंह को तैरना अच्छे से आता था, इसलिए वह खुद तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि उसकी पत्नी कार के साथ गहरे पानी में डूब गई.

कार में पत्नी को बैठाया, फिर उफनती नहर में कुदा दी गाड़ी… पटियाला में फौजी ने ऐसे दिया खूनी साजिश को अंजाम; लव मैरिज का दर्दनाक अंत

पुलिस जांच और मृतका के भाई गुरजीत सिंह के बयानों के अनुसार, हैप्पी सिंह और रमणदीप कौर के बीच लंबा प्रेम प्रसंग था. दोनों ने साल 2024 में अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी. हैप्पी सिंह के मातापिता इस शादी के सख्त खिलाफ थे और वे रमणदीप को अपने घर में रखने को बिल्कुल तैयार नहीं थे. इस पारिवारिक कलह के कारण पतिपत्नी के बीच आए दिन तीखे झगड़े होने लगे थे. रोजरोज के विवाद से बचने के लिए दोनों पिछले कुछ समय से संगरूर में किराए पर रह रहे थे, लेकिन तनाव कम नहीं हुआ था.

पसियाना पुल पर रची मौत की साजिश

23 जून 2026 की रात हैप्पी सिंह का अपनी पत्नी रमणदीप से किसी बात को लेकर एक बार फिर बड़ा झगड़ा हुआ. इसके बाद हैप्पी सिंह ने बेहद ठंडे दिमाग से एक खौफनाक साजिश रची. वह रमणदीप को जबरन अपनी कार में बैठाकर पटियाला के पसियाना पुल के पास ले गया. वहां सन्नाटे का फायदा उठाते हुए उसने अपनी कार की रफ्तार बढ़ाई और सीधे कार को गहरे भाखड़ा नहर में कुदा दिया. गाड़ी पानी में गिरते ही हैप्पी सिंह गेट खोलकर तैरते हुए बाहर निकल गया और रमणदीप कार के अंदर ही फंसी रह गई, जिससे दम घुटने और पानी भरने से उसकी मौत हो गई.

नहर में तैरती कार देख युवक ने दी सूचना, आरोपी गिरफ्तार

पसियाना थाने के एसएचओ गुरप्रीत सिंह संगराओ ने बताया कि बुधवार सुबह एक स्थानीय युवक ने नहर में एक कार को तैरते हुए देखा और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. खबर मिलते ही पुलिस की टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची. भारी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने कार को पानी से बाहर निकाला, जिसमें से रमणदीप कौर का शव बरामद हुआ.

घु

पुलिस ने मृतका के भाई गुरजीत सिंह की शिकायत और बयानों के आधार पर फौजी हैप्पी सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की असल वजह और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply