India

Maruti Brezza Facelift का इंतजार खत्म होने वाला है, जल्द आएगा नया मॉडल, नेक्सॉन से होगी टक्कर

नई 2026 Maruti Brezza फेसलिफ्ट पिछले काफी समय से टेस्टिंग में देखी जा रही है. बारबार इसकी टेस्ट गाड़ियां दिखने से संकेत मिल रहे हैं कि इसका लॉन्च जल्द हो सकता है. इसके कई स्पाई फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनसे कुछ खास बातें पता चली हैं.इस अपडेटेड SUV में छोटेछोटे डिजाइन बदलाव और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है. लेकिन सबसे बड़ा बदलाव इसमें टर्बोपेट्रोल इंजन और ADAS का आना हो सकता है, जो इसे पहले से ज्यादा एडवांस बना देगा.

Maruti Brezza Facelift का इंतजार खत्म होने वाला है, जल्द आएगा नया मॉडल, नेक्सॉन से होगी टक्कर

ADAS से होगी लैस

इसके एक टेस्ट मॉडल में फ्रंट ग्रिल के बीच में रडार हाउसिंग लगी देखी गई, जो सिस्टम की मौजूदगी का संकेत देती है. Kia Sonet, Hyundai Venue, Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO जैसी गाड़ियों से इसका मुकाबला होगा और इसमें ADAS सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद हैं. इस अपग्रेड के साथ, नई Maruti Brezza 2026 SUV सेगमेंट में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगी.

2026 Maruti Brezza टर्बो पावर

दूसरा सबसे बड़ा अपग्रेड के 1.0 लीटर, तीनसिलेंडर बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का शामिल हो सकता है. यह इंजन 100 पीएस की अधिकतम पावर और 147.6 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और चुनिंदा वेरिएंट में उपलब्ध होने की संभावना है. छोटा टर्बोपेट्रोल इंजन इन वेरिएंट को 18 प्रतिशत जीएसटी स्लैब बनाएगा, जो 1.2 लीटर से छोटे इंजन वाली 4 मीटर से कम लंबाई की पेट्रोल कारों पर लागू होता है.

अंडरबॉडी सीएनजी टैंक

नई 2026 मारुति ब्रेज़ा फेसलिफ्ट में 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया जा सकता है. मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और फैक्ट्रीफिटेड सीएनजी ईंधन ऑप्शन भी उपलब्ध रहेंगे. हालांकि, सीएनजी वर्जन में अंडरबॉडी टैंक कॉन्फ़िगरेशन मिलने की उम्मीद है, जिससे बूट स्पेस में बढ़ोतरी होगी.

सेफ्टी फीचर्स

हालांकि आधिकारिक डिजाइन और फीचर संबंधी विवरण लॉन्च के करीब आने पर ही सामने आएंगे, लेकिन नई मारुति ब्रेज़ा 2026 फेसलिफ्ट में एक बड़ा 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेडअप डिस्प्ले , वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, 360डिग्री कैमरा और नई सीट अपहोल्स्ट्री और ट्रिम्स होने की उम्मीद है.

कीमतों में मामूली बढ़ोतरी

2026 में आने वाले मारुति ब्रेज़ा के फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है. सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में, यह टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3XO और स्कोडा काइलाक जैसी कारों को टक्कर देती रहेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply