IndiaPunjabTrending

जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से मिले मॉडल टाउन के व्यापारी, शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर

जालंधर : आज मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन , जालंधर के प्रधान श्री राजीव कुमार दुग्गल के नेतृत्व में एसोसिएशन के गवर्निंग बॉडी के सदस्यों और साथियों ने नए पुलिस कमिश्नर, जालंधर सतिंदर सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से पुलिस कमिश्नर को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनके अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से मिले मॉडल टाउन के व्यापारी, शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर

मुलाकात के दौरान प्रधान राजीव दुग्गल ने कहा कि सतिंदर सिंह जैसे अनुभवी और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के जालंधर आने से शहर में कानूनव्यवस्था और मजबूत होगी तथा व्यापारी वर्ग को भी बड़ा भरोसा मिलेगा। इस अवसर पर चेयरमैन सरदार लखबीर सिंह लाली घुम्मन, वाइस चेयरमैन सुखबीर सिंह सुक्खी, वाइस प्रधान रमेश लखनपाल, भूपिंदर सिंह पिंदा, अनिल अरोड़ा, जसवंत सिंह पिंटू, जी.एस. नागपाल, विजय खुल्लर, दिवजोत सिंह, अंतरप्रीत सिंह, एस.पी. सिंह टिंगरा और मोनू मेहता समेत कई अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने एसोसिएशन को विश्वास दिलाया कि जालंधर को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और विकासशील शहर बनाने के लिए वह आम लोगों और व्यापारी समुदाय के सहयोग से पूरी लगन के साथ काम करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जालंधर के लिए नए नहीं हैं और शहर की जरूरतों तथा यहां की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने विशेष रूप से मॉडल टाउन मार्केट का दौरा करने और व्यापारियों की समस्याओं को करीब से समझने के लिए एसोसिएशन के सदस्यों के साथ ‘कप ऑफ कॉफी’ करने का भरोसा भी दिया।

चर्चा के दौरान चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुम्मन ने मॉडल टाउन मार्केट से जुड़ी कुछ रोजमर्रा की समस्याएं भी पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में लाईं। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए कमिश्नर साहब ने अपने अधिकारियों को इन मसलों के प्राथमिक स्तर पर जल्द निपटारे के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए। बैठक के अंत में एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह का धन्यवाद किया और यह उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व में जालंधर शहर कानूनव्यवस्था, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply