IndiaTrending

₹35,000 का Vivo फोन मंगाया, बॉक्स खोला तो उड़ गए होश, अंदर से निकली कपड़े धोने की साबुन

Online Shopping Fraud: एक युवक ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट से पूरे 35,000 रुपये का Vivo स्मार्टफोन ऑर्डर किया था. वह कई दिनों से अपने इस नए फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था. आखिरकार डिलीवरी बॉय उसके घर पार्सल लेकर पहुंचा. युवक की खुशी का ठिकाना नहीं था. लेकिन जैसे ही उसने उत्सुकता में आकर बॉक्स को अनपैक किया, उसके होश उड़ गए. बॉक्स के अंदर कोई कीमती स्मार्टफोन नहीं था, बल्कि उसकी जगह कपड़े धोने की एक साबुन रखी हुई थी. इस घटना ने युवक की सारी खुशी को पल भर में ही झटके में बदल दिया.

₹35,000 का Vivo फोन मंगाया, बॉक्स खोला तो उड़ गए होश, अंदर से निकली कपड़े धोने की साबुन

इस अजीबोगरीब और धोखेबाजी वाले मामले के बाद पीड़ित ग्राहक ने तुरंत कंपनी से संपर्क किया. उसने डिलीवरी में हुई इस बड़ी गड़बड़ी या हेरफेर को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है. युवक अब कंपनी से जवाब मांग रहा है कि आखिर इतने महंगे फोन की जगह साबुन कैसे डिलीवर हो गई. क्या यह पैकेजिंग के समय हुआ या फिर बीच में किसी ने फोन गायब कर दिया.

सोशल मीडिया पर जनता का फूटा गुस्सा
जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई, यूजर्स ने इस पर अपनीअपनी कहानियां सुनानी शुरू कर दीं. एक यूजर ने लिखा, “35 हजार का फोन मंगाया और साबुन मिली? ऑनलाइन शॉपिंग के डरावने सपने अब सच हो रहे हैं. सामान लेने से पहले हमेशा चेक करें.” वहीं एक दूसरे यूजर ने अपना पुराना दर्द शेयर करते हुए कहा, “मेरे साथ भी फ्लिपकार्ट से सामान मंगाते वक्त ऐसा ही फ्रॉड हुआ था. ये सब बीच के बिचौलिए करते हैं और इस सफाई से करते हैं कि ग्राहक के पास कोई सबूत ही नहीं बचता.”

कुछ लोगों ने लिए मजे
जहां कुछ लोग गुस्से में थे, वहीं कुछ यूजर्स ने इस पर चुटकी भी ली. एक मजेदार कमेंट में यूजर ने लिखा, “मैं ऑनलाइन बैंक का सामान तो नहीं मंगाता, लेकिन कई बार मेरे बॉक्स में लिकर और पानी आ जाता है.” मजाक से हटकर देखा जाए तो यह ईकॉमर्स कंपनियों की सुरक्षा और डिलीवरी की जांच प्रक्रिया पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है.

ऑनलाइन फ्रॉड से कैसे बचें?
इस घटना ने एक बार फिर से सभी को अलर्ट कर दिया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब भी आप कोई महंगा सामान जैसे फोन, लैपटॉप या घड़ी ऑनलाइन मंगाते हैं, तो डिलीवरी लेते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखें. सबसे जरूरी बात यह है कि पार्सल को खोलते वक्त अपने मोबाइल से एक ‘Unboxing Video’ जरूर रिकॉर्ड करें. यह वीडियो इस बात का पक्का सबूत होता है कि कंपनी की तरफ से ही गलत सामान भेजा गया है. अगर आपके पास वीडियो प्रूफ होगा, तो कंपनी को या तो रिफंड देना होगा या फिर नया फोन भेजना पड़ेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply