CrimeIndiaTrending

प्यार, भरोसा और फिर खौफनाक अंत! लोनावला के लोहगढ़ किले से सामने आई दिल दहला देने वाली कहानी..

प्यार, भरोसा और फिर खौफनाक अंत! लोनावला के लोहगढ़ किले से सामने आई दिल दहला देने वाली कहानी..

 महाराष्ट्र के पुणे स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोहगढ़ किले (Lohagad Fort) में ट्रेकर केतन अग्रवाल की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसे महज एक पैर फिसलने का हादसा समझा जा रहा था, वह असल में ठंडे दिमाग से रची गई हत्या की एक खौफनाक साजिश निकली। केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर केतन को किले की खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद अब सोशल मीडिया पर केतन का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हैं।

सरप्राइज बर्थडे और ‘आंखों में तेरी’ गाने पर किया था रोमांटिक डांस

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि केतन इस बात से पूरी तरह अनजान थे कि वे जिस मंगेतर की जिंदगी में खुशियां भरने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं, वही उनके लिए मौत का कुआं खोद रही थी। वीडियो में केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के जन्मदिन को खास बनाने के लिए एक बेहद खूबसूरत और रोमांटिक सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। वे सिया की आंखें खुलवाकर उसे प्यारा सा फूल थमाते हैं और फिर कार का रूफटॉप खोलते हैं, जिस पर ढेर सारे गुलाब के फूल सजे होते हैं।

इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रहे एक अन्य वीडियो में केतन, सिया की आंखों पर पट्टी बांधकर उसे एक बेहद खूबसूरत स्पॉट पर ले जाते हैं। आंखें खुलते ही चारों तरफ शानदार डेकोरेशन, टेबल पर केक और बगल में एक गिटारिस्ट नजर आता है। इसके बाद दोनों बॉलीवुड के मशहूर रोमांटिक गाने ‘आंखों में तेरी अजब सी अजब सी अदाएं हैं’ पर कपल डांस करते दिखाई देते हैं। वीडियो देखकर साफ है कि केतन जिस लड़की के लिए दुनिया को जन्नत बनाने का ख्वाब देख रहे थे, वह केतन की पीठ पीछे उनकी जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म करने का ताना-बाना बुन रही थी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply