
Image Ai
बागपत में शादी की पहली रात पत्नी द्वारा पुराने रिश्ते का खुलासा करने के बाद पति के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. पति की लाश पंखे से लटकी हुई मिली. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के बागपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के बाद पहली ही रात पति को पत्नी की एक ऐसी बात पता चली, जिसने उसकी जिंदगी बदल दी. बताया जा रहा है कि पत्नी गुड्डी ने पति दीपक को अपने पुराने रिश्ते के बारे में जानकारी दी. यह सुनकर पति काफी परेशान हो गया और कुछ समय बाद उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया.
जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद जब दोनों पति-पत्नी के बीच बातचीत हुई तो पत्नी ने अपने पहले के संबंधों के बारे में बताया. यह बात पति के लिए बेहद चौंकाने वाली थी. परिजनों के अनुसार, इस घटना के बाद से पति मानसिक तनाव में रहने लगा. उसे इस बात का गहरा सदमा लगा और वह लगातार परेशान रहने लगा. इतना ही नहीं एक बार तो उसने अपनी वाइफ को किसी और मर्द से आपत्तिजनक बातें करते भी सुना था. यह सब वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और आखिरकार उसने अपनी जान दे दी.
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. आसपास के लोग भी इस मामले को सुनकर हैरान रह गए. परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की है. इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. लोगों का कहना है कि रिश्तों में भरोसा और आपसी बातचीत बहुत जरूरी होती है. छोटी-बड़ी परेशानियों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए.
गुड्डी ने लगाए थे झूठे आरोप
गुड्डी पर यह भी आरोप है कि उसने ससुराल के कुछ लोगों के खिलाफ परेशान करने के झूठे एफआईआर दर्ज कराए और मामले को रफा दफा करने के लिए 28 लाख रुपए मांगे. दीपक के मामा ने बताया कि परिवार में सहमति नहीं बन पाने के कारण भी दीपक परेशान रहता था. इसी वजह से उसने यह कदम उठाया



