
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. रविवार को गांव में एक बारात आई थी, जिसके बाद आरोपी युवक बच्ची को उठाकर पास के एक बांसबाड़ी क्षेत्र में लेकर गया और वहां दुष्कर्म को अंजाम दिया.
बिहार के मोतीगारी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक गांव में शादी में आई 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश की गई है. मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र का है. आरोप है कि बच्ची को बारात के दौरान हैैवानियत का शिकार बनाया गया. बिहार के के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. रविवार को गांव में एक बारात आई थी, जिसके बाद आरोपी युवक बच्ची को उठाकर पास के एक बांसबाड़ी क्षेत्र में लेकर गया और वहां दुष्कर्म को अंजाम दिया.
पीड़िता की हुई मेडिकल जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना की जानकारी के बाद पुलिस द्वारा बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसकी मेडिकल जांच की गई. इस पूरी घटना के बाद बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मे डिकल जांच के बाद बच्ची का इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक घटनास्थल से आरोपी का चप्पल और बाइक बरामद की गई है, जिसे फिलहाल पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है .
आरोपी की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर घटना स्थल पर पहुंची, जिसके बाद लगातार इस मामले की छानबीन की जा रही है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेन्दु के मुताबिक इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है और और प्राथमिकता से इसकी जांच हो रही है. स्थानीय लोगों की भी मांग है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाए. वहीं, पुलिस ने भी आरोपी की जल्दी ही तलाश कर उसे सजा दिलाने का आश्वासन दिया है.



