India

अमृतसर जा रहा Air India का विमान पहुंचा पाकिस्तान-मच गया कोहराम

Air India: भारत और पाकिस्तान के रिश्ते इस समय सबसे नीचले स्तर चल रहे हैं. पिछले करीब एक साल से पाकिस्तान ने भारत के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है. इस बीच एक ऐसी घटना रात को हुई, जिसने लोगों चिंतित कर दिया. सोमवार को दिल्ली से अमृतसर को निकला एअर इंडिया का एक विमान रास्ता भटक गया और वह कुछ देर के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में दाखिल हो गया.

अमृतसर जा रहा Air India का विमान पहुंचा पाकिस्तान-मच गया कोहराम

हालांकि, इस घटना के तुरंत बाद पाकिस्तानी ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत विमान को चेतावनी दी और वापस लौटने को कहा. बताया जाता है कि सोमवार रात नई दिल्ली से अमृतसर के लिए निकला. अमृतसर के पास विमान किसी कारणवश रास्ता भटक गया और वह पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में दाखिल हो गया. जब कंट्रोल सिस्टम पर पाकिस्तानी एयर ट्रैफिक अथॉरिटी की चेतावनी आई, तो पता चला कि विमान पड़ोसी देश के हवाई क्षेत्र में दाखिल हो चुका है.

दिल्ली वापस आया विमान
विमान के पायलट ने त्वरित एक्शन लेते हुए विमान को वापस मोड़ा. इस दौरान स्थानीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को वापस दिल्ली लौटने को कहा. इसके बाद अमृतसर में लैंडिंग की बजाय विमान दिल्ली लौट आया. मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि एयर इंडिया का एयर बस AI321 नई दिल्ली से उड़ान भरने के बाद यह विमान करीब एक घंटे में अमृतसर पहुंचने वाला था, लेकिन रास्ता भटकते हुए वह पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में दाखिल हो गया.

इसके बाद रात करीब 11.30 बजे विमान वापस दिल्ली लौट आया. हालांकि, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की जांच की गई, जिसके करीब 2 घंटे बाद विमान वापस लौटा. इसके बाद रात के करीब 2.20 बजे विमान अमृतसर के श्री राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया. एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि विमान में उड़ाने दौरान नेवीगेशन सिस्टम में थोड़ी गड़बड़ी आ गई थी. यही कारण है कि विमान रास्ता भटक गया.

अमृतसर एटीसी की खिलाफ एक्शन
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने इस मामले में एक बयान जारी कर कहा कि 22 जून को एअर इंडिया की फ्लाइट AI 479 उड़ा रहे एयरबस 321 एयरक्राफ्ट को लैंडिंग से पहले ‘होल्ड’ करने के लिए कहा गया, क्योंकि एक ‘बर्ड स्ट्राइक’ की घटना के बाद रनवे का निरीक्षण किया जा रहा था. रडार वेक्टरिंग के दौरान लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू करने पर विमान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस में चला गया.

इस घटना के बारे में पाकिस्तान ATC अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाया गया. आखिरकार विमान को वापस दिल्ली मोड़ दिया गया और वह सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया. घटना की जानकारी न देने के लिए अमृतसर में संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोलर और ऑपरेटिंग क्रू के खिलाफ अंतरिम कार्रवाई की गई है.

एयरलाइन का बयान आया सामने
इस पूरे प्रकरण पर एअर इंडिया का बयान भी सामने आया है. एयरलाइन ने कहा कि 22 जून को दिल्ली से अमृतसर जाने वाली फ़्लाइट AI479 के क्रू ने अमृतसर एयरपोर्ट पर ‘गोअराउंड’ के दौरान गलती से पाकिस्तान के एयरस्पेस में थोड़ी देर के लिए प्रवेश कर लिया था. इस घटना की जानकारी रेगुलेटरी अथॉरिटी को दे दी गई है और इसकी आंतरिक जांच की जा रही है.

अधिकारियों ने इस पर क्या कहा?
इस घटना को लेकर एयरपोर्ट अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में करीब डेढ़ मील तक विमान अंदर चला गया था. हालांकि, उन्होंने इस घटना को छोटी करार देते हुए कहा कि इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है. हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से वापस आने के दौरान विमान अमृतसर में क्यों नहीं उतरा, तो उन्होंने कहा कि विमान स्टेबलाइइज्ड नहीं हो सका, इस कारण उसको दिल्ली रवाना किया गया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply