अमेजन प्राइम पर आई राख वेब सीरीज को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. इसमें सुमन अरोड़ा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्या शर्मा ने भी गजब की एक्टिंग की. दिव्या को 16 साल का दिखाया गया है लेकिन असल जिंदगी में उनकी उम्र 30 साल है. सोशल मीडिया पर अपने फैशन सेंस से गजब ढाने वाली दिव्या के स्टाइलिस्ट आउटफिट्स तस्वीरों में देखें…

दिव्या शर्मा का फैशन सेंस इस तस्वीर में एक्ट्रेस रेड एथनिक ड्रेस में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने शिमरी अनारकली सूट, सिल्वर झुमके और सॉफ्ट कर्ल्स के साथ लो बन बनाया है. एथनिक लुक, मिनिमल मेकअप और स्टेटमेंट ईयररिंग्स आजकल काफी पॉपुलर हैं.
ब्लैक टॉप और वाइट पैंट लुक राख की सुमन अरोड़ा ने इस लुक में ब्लैक रिब्ड फुलस्लीव टॉप और ढीली सफेद ड्रॉस्ट्रिंग पैंट वियर की ही. ये ट्रेंडिंग आउटफिट है और ब्लैक एंड वाइट कॉम्बिनेशन हमेशा से क्सालिक और एलिगेंट माना जाता है.
व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर इस लुक में एक्ट्रेस ओवरसाइज़्ड व्हाइट शर्ट और हाईवेस्ट ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रही हैं. ये फैशन स्टाइल स्मार्ट कैजुअल है. ये क्लीन, प्रोफेशनल और टाइमलेस लुक देता है. कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए ये फैशन सेंस बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है.
ऑलिव ग्रीन कलर लुक इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने ऑलिव ग्रीन कलर का टॉप और वाइड लेग पैंट पहनी रहै. एक्सेसरी की बात करें तो इसमें मल्टी कलर स्लिंग बैग कैरी किया है. इस लुक में राख की सुमन अरोड़ा हद से ज्यादा ब्यूटीफुल और एलिगेंट लग रही हैं.
ट्रेडिशनल लुक में दिव्या शर्मा एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में भी कहर बरपाती हैं. असल जिंदगी में भी स्टाइलिश नजर आने वाली दिव्या शर्मा ने इस तस्वीर में साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने हल्की नीली साड़ी और मैचिंग का ब्लाउज पहना है. साथ में ब्रेसलेट और वॉच कैरी की है. सिंपल साड़ी के साथ हल्की एम्बेलिशमेंट और मिनिमल ज्वेलरी यूथ्स में काफी पॉपुलर है.
कश्मीरी कढ़ाई वाला कुर्ता लुक कश्मीरी कढ़ाई वाला सूट और खुले बालों में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं. इस कुर्ते पर गोल्डन/ब्रेज एम्ब्रॉयडरी वर्क है. ट्रेडिशनल कढ़ाई वाले ऐसे आउटफिट्स एलिगेंस और सांस्कृतिक खूबसूरती को दिखाने में बेस्ट है. ये कश्मीरी हेरिटेज फैशन स्टाइल है.



